चाईबासा: सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; चक्का जाम कर REO दफ्तर घेरने की दी चेतावनी

सड़क की बदहाली

चाईबासा: सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; चक्का जाम कर REO दफ्तर घेरने की दी चेतावनी

पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में सड़क की जर्जर स्थिति से नाराज ग्रामीणों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया.

चाईबासा सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा चक्का जाम कर reo दफ्तर घेरने की दी चेतावनी

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में सड़क की जर्जर स्थिति से नाराज ग्रामीणों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया. नकटी-पोंगडा मुख्य मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह-सुबह सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया. समाजसेवी सुनील लागुरी और जुगल किशोर पान के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

4 घंटे तक ठप रहा आवागमन, आश्वासन के बाद खुला जाम
यह प्रदर्शन बुधवार सुबह करीब 6 बजे शुरू हुआ. ग्रामीणों ने सड़क के बीचों-बीच बैरिकेड लगाकर वाहनों का आना-जाना पूरी तरह रोक दिया. करीब 4 घंटे तक चले इस चक्के जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय ईंट-भट्ठा संचालक मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे अपनी ओर से सड़क के बड़े और खतरनाक गड्ढों को तुरंत भरवाने का काम शुरू करेंगे. इस भरोसे के बाद सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने जाम हटाया और यातायात दोबारा बहाल हो सका.

9 गांवों की 'लाइफलाइन' 
यह सड़क ग्रामीणों के अनुसार नकटी-पोंगडा सड़क केवल एक रास्ता नहीं बल्कि पूरे इलाके की जीवनरेखा है.
 
छात्रों की परेशानी
इस बदहाल मार्ग से रोजाना नौ गांवों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं स्कूल और कॉलेज जाने के लिए मजबूर हैं.
 
श्रद्धालुओं को दिक्कत, फिर भी विभाग नहीं करती है कोई सुनवाई 
समाज सेवी सुनील लागुरी ने कहा कि यह रास्ता धार्मिक दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण है. प्रसिद्ध माता कंसरा मंदिर, पोंगडा पाउड़ी मंदिर और देवी स्थल दुर्गादा जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को इस टूटी सड़क के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.यह सड़क सालों से उपेक्षा का शिकार है. अगर ग्रामीण कार्य विभाग  ने अगले 15 दिनों के भीतर सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं कराया, तो ग्रामीण एकजुट होकर विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे और एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे.

 प्रदर्शन में ये रहे शामिल
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुनील लागुरी, जुगल किशोर पान, दशरथ तांती, बसंत तांती, कार्मेल बोदरा, रवि तांती, दिनेश नायक, शिबू संडील, नंदलाल गागराई, कृष्णा संडील, राजा तांती, इंद्रजीत तांती और सामु पूर्ति समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल हुए. ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि यदि तय समय सीमा के भीतर काम शुरू नहीं हुआ, तो इसके बाद उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति की पूरी जिम्मेदारी आरईओ विभाग की होगी.

संबंधित सामग्री

राजगंज इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह व करियर काउंसलिंग आयोजित, 46 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

झारखंड

राजगंज इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह व करियर काउंसलिंग आयोजित, 46 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

राजगंज इंटर कॉलेज, राजगंज धनबाद एवं रामाकृष्णा आईएएस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन हंगामा, स्लॉट फुल होने पर युवाओं का विरोध

झारखंड

ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन हंगामा, स्लॉट फुल होने पर युवाओं का विरोध

गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.

गावां कालीमण्डा मंदिर के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हुआ हंगामा, अंचलाधिकारी ने लगाया निषेधाज्ञा

झारखंड

गावां कालीमण्डा मंदिर के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हुआ हंगामा, अंचलाधिकारी ने लगाया निषेधाज्ञा

गावां बाजार स्थित ऐतिहासिक काली मंडा मंदिर के पूर्वी भाग स्थित विवादित जमीन में एक पक्ष के द्वारा झोपड़ी बनाने को लेकर बुधवार भारी विवाद की स्थिति उतपन्न हो गई.

धसनिया में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत

झारखंड

धसनिया में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने गोबिंदपुर–साहिबगंज स्टेट हाईवे को किया जाम

कोयल नदी के तट पर मिला लापता युवक का शव, बालू में दबे होने की मिली थी सूचना

झारखंड

कोयल नदी के तट पर मिला लापता युवक का शव, बालू में दबे होने की मिली थी सूचना

पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र स्थित लुंबा सतबहिनी के सैकडीहा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.