राजेश गुप्ता/न्यूज 11 भारत
बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: डीवीसी सीएसआर की ओर से ग्राम सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को बोकारो थर्मल निदेशक भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता उप महाप्रबंधक प्रशासनिक ए कुजूर ने किया, जबकि संचालन डीवीसी सीएसआर के प्रबंधक मनीष चौधरी ने किया. बैठक में 2025 एवं 2026 के योजनाओं का विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया. साथ डीवीसी सीएसआर के आधीन आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के विकाश पर जोर दिया गया. इसके अलावे आगामी वर्ष 2026 एवं 2027 में होने वाले विकास कार्यों की मांग पत्र भी उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने दिया. ऊपरघाट में विद्यालय बस देने सहित सभी पंचायतों डिजिटल लाइब्रेरी देने की मांग किया गया. इसके अलावे सरना पूजा स्थल का सुंदरी करण करने,आरमो बाजारटांड़ में शेड निर्माण करने, महली बांध में पीसीसी सड़क बनवाने सहित अन्य मांगे किया गया. इस अवसर पर बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, जिप सदस्य शहजादी बानो, बेरमो विधायक प्रतिनिधि विकाश उफ़ बबलू सिंह,डुमरी विधायक प्रतिनिधि खगेंद्र महतो, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र यादव,गोमिया विधायक प्रतिनिधि अमित कुमार , भैरव महतो आदि लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: उमेडंडा तलाब में चैती छठ की धूम, संध्या अर्घ के साथ भक्ति का अनोखा संगम