विद्या शर्मा/न्यूज11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: बारिश के बीच जादूगोड़ा के गोपालपुर मैदान में धू_ धू कर जला रावण .इधर रावण दहन के साथ ही असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजया दशमी का समापन हो गया. समारोह के विशिष्ट अतिथि सह समाजसेवी अनिल अग्रवाल ने माचिस मार कर रावण दहन की शुरुआत की.जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी. इस मौके पर थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल व जोनल मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिन्हा ,दुर्गापुजा कमिटी गोपालपुर के अध्यक्ष डोमन चंद्र भक्तसमेत राम कृष्ण भक्त, भवतरण भक्त, अध्यक्ष डोमन चंद्र भक्त शंकर भक्त,नीतीश चंद्र भक्त समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: WC T20 2026 में कौन-सी टीमें खेलेंगी, हो रहा फैसला, नामीबिया ने किया क्वालिफाई तो इटली भी उतर रही मैदान में