न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में अवैध खनन के खेल बदस्तूर जारी है. जिसकी तस्वीर राजधानी में भी देखने को मिल रही है. बालू लदे हाईवा और अन्य गाड़ियों से पुलिसकर्मियों के द्वारा वसूली का वीडियो सामने आया है. रांची के लोअर बाजार के कांटाटोली के पास की इस वीडियो में पुलिसकर्मी गाड़ियों से पैसा लेते नजर आते है. वैसी गाड़ियां जो अवैध खनन के बालू को ले जाती नजर आती है उन गाड़ियों से पुलिसकर्मियों वसूली कर रही है. ये तस्वीर कैमरे में कैद हुई न सिर्फ एक गाड़ी बल्कि रास्ते से गुजरने वाली हर बालू लदे वाहनों से पैसे की वसूली हो रही थी. रात के अंधेरे में ये तस्वीर कोई एक क्षेत्र की कहने नहीं बल्कि हर थाना क्षेत्र की कमोबेश कुछ यही स्थिति है. रांची में फिलहाल बुंडू, तमाड़, लापुंग, बुढ़मू, इटकी सहित कई क्षेत्रों में बालू का अवैध खनन देखा जा रहा है.
यह भी पढ़े: पूर्णिमा सिंह के विरुद्ध कोर्ट की अवमानना मामले में अधिवक्ता का बयान दर्ज