वाहन जांच अभियान

शहीद चौक पर चला वाहन जांच अभियान, हेलमेट व सीट बेल्ट को लेकर पुलिस ने किया जागरूक

वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार तिरुलडीह थाना पुलिस ने शहीद चौक पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया.

By : Ark Sahuliyar
शहीद चौक पर चला वाहन जांच अभियान, हेलमेट व सीट बेल्ट को लेकर पुलिस ने किया जागरूक

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत 
चांडिल/डेस्क:
वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार तिरुलडीह थाना पुलिस ने शहीद चौक पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों के हेलमेट, सीट बेल्ट तथा वाहन से संबंधित आवश्यक कागजातों की जांच की. जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया. दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई. साथ ही वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ रखने का निर्देश दिया गया. पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस तरह के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे.