उत्तराखंड पुलिस ने जमशेदपुर के पांच अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम किया घोषित

उत्तराखंड पुलिस ने जमशेदपुर के पांच अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम किया घोषित

उत्तराखंड पुलिस ने जमशेदपुर के पांच अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम किया घोषित 

न्यूज11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क:
उत्तराखंड पुलिस ने जमशेदपुर जिले के पांच आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. ये सभी आरोपी चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में शामिल थे. इन अपराधियों में अंकित वर्मा, विशाल सिंह, आकाश कुमार प्रसाद, यशराज सिंह (सभी बागबेड़ा) और जितेंद्र कुमार साहू (मानगो, ओलीडीह) शामिल हैं.

हत्या की योजना छह महीने पहले बनाई गई थी
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शूटरों ने हत्या की योजना छह महीने पहले ही बना ली थी. गिरफ्तार आरोपी मोहित उर्फ अक्षत ठाकुर (निवासी जुगसलाई, जमशेदपुर) ने बताया कि शूटरों ने ग्रेटर नोएडा में प्रति माह 20 हजार रुपये किराए पर एक फ्लैट लिया था. यह फ्लैट फरार आरोपी अंकित वर्मा के नाम पर बनाए गए फर्जी आधार कार्ड से लिया गया था. मोहित के अनुसार, शूटरों को विक्रम शर्मा के नोएडा आने-जाने की जानकारी थी, लेकिन सटीक लोकेशन के लिए उन्होंने छह महीने तक वहीं रहकर रेकी की.

हत्या के बाद की भागदौड़
हत्या को अंजाम देने के बाद अपराधी सफेद रंग की स्कॉर्पियो से फरार हुए. यह वाहन बागबेड़ा निवासी यशराज सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड था और ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 अपार्टमेंट से बरामद किया गया. 13 फरवरी को देहरादून के सिल्वरसिटी मॉल में हत्या के बाद अपराधी इसी वाहन से हरिद्वार की ओर भागे थे.

जमशेदपुर में एसटीएफ की छापेमारी
उत्तराखंड एसटीएफ की टीम पिछले कई दिनों से जमशेदपुर के मानगो, ओलीडीह, बागबेड़ा और जुगसलाई इलाकों में सक्रिय है. स्थानीय पुलिस के सहयोग से संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें- PM-RAHAT योजना बनेगी जीवन रक्षक कवच, गोल्डन आवर में मिलेगा ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज : डॉ. इरफान अंसारी
 
संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम