Jharkhand Weather: झारखंड में होली से पहले गर्मी की 'हॉट' एंट्री, बोकारो-चाईबासा...

Jharkhand Weather: झारखंड में होली से पहले गर्मी की 'हॉट' एंट्री, बोकारो-चाईबासा का तापमान 34 डिग्री तक पहुंचा

jharkhand weather झारखंड में होली से पहले गर्मी की हॉट एंट्री बोकारो-चाईबासा का तापमान 34 डिग्री तक पहुंचा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में होली से पहले मौसम ने लोगों को गर्मी की झलक दिखा दी हैं. राज्य के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी, जबकि मौसम विभाग ने दक्षिणी और मध्य जिलों में बारिश की संभावना जताई थी. जमशेदपुर, डाल्टनगंज और बोकारो जैसे क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री के पार दर्ज किया गया. चाईबासा में सबसे अधिक 33 डिग्री तापमान के साथ तेज धूप ने लोगों को पसीने छुड़ा दिए.

सुबह की ठिठुरन और कंकनी वाली हवा
बंगाल की खाड़ी से आ रही ठंडी हवा का असर सुबह और शाम महसूस किया जा रहा हैं. सुबह 6 बजे तक हल्का कोहरा और कड़कती ठंडी हवा के कारण लोगों को थोड़ी ठिठुरन का अनुभव हुआ. वहीं, शाम के समय 5 बजे के बाद हवा में ठंडक आ रही है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली हैं.

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी
राज्य के मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा रही है, जहां पहले न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री के बीच रहता था, वहीं अब यह 16 से 17 डिग्री तक पहुंच गया हैं. देवघर, साहिबगंज और पाकुड़ में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के करीब दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में यह 16 डिग्री के आसपास हैं. राज्य के कई जिलों में दोपहर में तेज धूप पड़ रही हैं. खासकर बोकारो और चाईबासा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता हैं. मौसम विभाग ने बताया कि यह मौसम संक्रमण काल (ट्रांजिशन फेज) में है, जिसमें ठंड से गर्मी की ओर बदलाव हो रहा हैं. ऐसे में थोड़ी-सी लापरवाही भी स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती हैं. 

यह भी पढ़े: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: होली के मौके पर रांची और आनंद विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी डिटेल्स 

 

संबंधित सामग्री

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के सत्यपाल सिंह समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के सत्यपाल सिंह समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी पवन कुमार सिंह, रविशंकर कुमार, सत्यपाल सिंह, लालू कुमार यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

पांडरा में  वज्रपात की चपेट में आकर खेत मे काम कर रही दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

झारखंड

पांडरा में वज्रपात की चपेट में आकर खेत मे काम कर रही दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

पांड़्रा गांव की पांच महिलाएं खेत में धान की निकाई कर रही थीं, तभी हुआ हादसा, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

चौका में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा था गिरोह, शराब दुकान, पेट्रोल पंप और होटल में लूट की घटनाओं से भी जुड़े तार

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

झारखंड

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों एवं शहीद परिवार के सदस्यों ने वीर सपूत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

झारखंड

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

JPSC-JSSC से जुड़े 22 परीक्षाओं को रद्द किए जाने से समबंधित सिविल जज भर्ती मामले में सुनवाई हुई. झारखंड हाई कोर्ट ने रोक हटाने से इनकार कर दिया है.