ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन हंगामा, स्लॉट फुल होने पर युवाओं का विरोध

ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन हंगामा, स्लॉट फुल होने पर युवाओं का विरोध

गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.

ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन हंगामा स्लॉट फुल होने पर युवाओं का विरोध

संदीप बरनवाल/न्यूज11 भारत 
गावां/डेस्क:
गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. शिविर में गावां के अलावा तिसरी, देवरी, बिरनी, राजधनवार समेत अन्य प्रखंडों के युवाओं की भी भीड़ उमड़ने से स्लॉट फुल हो गया. इससे गावां के कई आवेदकों को आवेदन का अवसर नहीं मिल सका, जिसके विरोध में युवाओं ने हंगामा किया.

आक्रोशित युवाओं का कहना था कि जब शिविर गावां प्रखंड मुख्यालय में लगाया गया है तो दूसरे प्रखंडों के आवेदन क्यों लिए जा रहे हैं. उनका आरोप था कि इससे स्थानीय युवाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है. हंगामे के दौरान कुछ युवकों ने बिजली का तार बोर्ड से निकाल दिया, जिससे कुछ देर तक कामकाज बाधित रहा.

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार मौके पर पहुंचे और युवाओं को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद शिविर का कार्य पुनः शुरू कराया गया. युवाओं ने आरोप लगाया कि शिविर केवल दो दिनों का है, फिर भी दूसरे प्रखंडों के आवेदन लिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आवेदन के लिए एक से दो हजार रुपये तक खर्च कर यहां पहुंचे, लेकिन लाइसेंस नहीं बन सका. कुछ युवाओं ने यह भी आरोप लगाया कि कर्मी दोपहर 12 बजे लंच के नाम पर बाहर चले गए और करीब तीन बजे लौटे, जिससे लगभग तीन घंटे तक कार्य प्रभावित रहा.

संबंधित सामग्री

चाईबासा: सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; चक्का जाम कर REO दफ्तर घेरने की दी चेतावनी

झारखंड

चाईबासा: सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; चक्का जाम कर REO दफ्तर घेरने की दी चेतावनी

पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में सड़क की जर्जर स्थिति से नाराज ग्रामीणों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया.

राजगंज इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह व करियर काउंसलिंग आयोजित, 46 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

झारखंड

राजगंज इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह व करियर काउंसलिंग आयोजित, 46 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

राजगंज इंटर कॉलेज, राजगंज धनबाद एवं रामाकृष्णा आईएएस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

गावां कालीमण्डा मंदिर के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हुआ हंगामा, अंचलाधिकारी ने लगाया निषेधाज्ञा

झारखंड

गावां कालीमण्डा मंदिर के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हुआ हंगामा, अंचलाधिकारी ने लगाया निषेधाज्ञा

गावां बाजार स्थित ऐतिहासिक काली मंडा मंदिर के पूर्वी भाग स्थित विवादित जमीन में एक पक्ष के द्वारा झोपड़ी बनाने को लेकर बुधवार भारी विवाद की स्थिति उतपन्न हो गई.

धसनिया में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत

झारखंड

धसनिया में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने गोबिंदपुर–साहिबगंज स्टेट हाईवे को किया जाम

कोयल नदी के तट पर मिला लापता युवक का शव, बालू में दबे होने की मिली थी सूचना

झारखंड

कोयल नदी के तट पर मिला लापता युवक का शव, बालू में दबे होने की मिली थी सूचना

पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र स्थित लुंबा सतबहिनी के सैकडीहा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.