न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के खलारी थाना क्षेत्र में हवलदार पर अज्ञात ने फायरिंग कर दी हैं. पेट्रोलिंग के दौरान हवलदार को गोली लग गई, घायल अवस्था में मरीज को राज हॉस्पिटल भेजा गया. हवलदार राम शरिक शर्मा को गोली लग गई हैं. घायल अवस्था में हवालदार को राज हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. कार सवार नकाबपोश अपराधियों के द्वारा फायरिंग करने की बात सामने आ रही है. मामले की जांच के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ की छापेमारी कर कई लोगों से पूछताछ हो रही है. फिलहाल, फायरिंग के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हुई हैं. सफेद रंग की कार से अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. इस वजह से पुलिस ने अब तक दो सफेद कार को पकड़ कर थाने लाई है. इसके साथ ही एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है. फिलहाल घटनास्थल के लिए कई थानों की पुलिस मामले की जांच में जुटी है. देर रात खलारी थाना अंतर्गत बमने के निर्मल महतो चौक के पास पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर स्विफ्ट सवार अज्ञात लोगों द्वारा छोटे हथियार से लगभग 03-04 राउंड फायरिंग किया गया, जिसमें खेलारी थाना के हवलदार राम शरीफ शर्मा के दाहिने पैर में गोली लगी है. घायल जवान को देखने के लिए राज हॉस्पिटल रांची एसएसपी राकेश रंजन पहुंचे हैं. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के लोग भी राज हॉस्पिटल पहुंचे हैं और घटना की पूरी जानकारी ली जा रही है. घायल जवान हवलदार रामशरिक शर्मा को पैर में गोली लगी है.

यह भी पढ़े: 'जब प्यार किया तो डरना क्या, छूपछुप आहे भरना क्या', बस स्टैंड पर प्रेमी जोड़े ने किया खुल्ला रोमांस