न्यूज11 भारत
गोड्डा /डेस्क: गोड्डा जिला के मेहरमा स्थित एस आर टी कॉलेज धमड़ी में विश्वविद्यालय स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहा प्रतियोगिता में सिद्धू कान्हु विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में शामिल हुए, इस दौरान मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर,छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किए, साथ ही कहा खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास का पाठ है, जो युवाओं को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की दिशा में अग्रसर करता है.
साथ ही सभी खिलाड़ियों, आयोजन समिति और कॉलेज प्रशासन को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दिए, और युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर झारखंड का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें. वही राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है,
इस दौरान एस आर टी धमड़ी कॉलेज के प्राचार्य शंभु प्रसाद सिंह ने मंत्री दीपिका पांडे को कार्यक्रम में शामिल होने पर धन्यवाद देते हुए कहा, कॉलेज परिवार झारखंड सरकार व मंत्री दीपिका पांडे का आभारी है, जिन्होंने इस सुदूर छेत्र स्थित कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का काम किए.
यह भी पढ़ें: पांकी विधानसभा की निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने SIR को लेकर अधिकारियों के संग की बैठक