दोहरे हत्याकांड में दो लोगों को हुई आजीवन कारावास और 21-21 हजार रुपए जुर्माने की सज़ा

आजीवन कारावास

दोहरे हत्याकांड में दो लोगों को हुई आजीवन कारावास और 21-21 हजार रुपए जुर्माने की सज़ा

सावन होरो और मैनुअल कुंडलना को आजीवन कारावास और 21-21 हजार रूपए जुर्माने की सज़ा

दोहरे हत्याकांड में दो लोगों को हुई आजीवन कारावास और 21-21 हजार रुपए जुर्माने की सज़ा

न्यूज़11 भारत 
सिमडेगा/डेस्क:
सिमडेगा एडीजे नरंजन सिंह की अदालत ने आज महाबुआंग थाना कांड संख्या 01/2020 के तहत दर्ज दोहरी हत्या कांड मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी सावन होरो और मैनुअल कुंडलना को आजीवन कारावास और 21-21 हजार रूपए जुर्माने की सज़ा सुनाई. 

बताया गया कि महाबूआंग निवासी प्यारी टोप्पो की बेटी हेमंती का गांव के सावन होरो नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. सावन होरो हेमंती से शादी करना चाहता था. लेकिन प्यारी टोप्पो इनके शादी के विरोध में थी. सावन इस बात को लेकर प्यारी टोप्पो से हमेशा झगड़ा करता था. विगत 31 जनवरी 2020 को सावन होरो अपने तीन साथियों के साथ टांगी और लाठी लेकर प्यारी टोप्पो के घर पहुंचा. उस समय प्यारी टोप्पो की बड़ी विवाहिता बेटी अपने बच्चे अभिषेक और प्यारी टोप्पो के साथ घर पर थी. सावन को हथियार लेकर आया देख प्यारी अपनी बेटी को पीछे के रास्ते से बाहर भगा दी. इसके बाद प्यारी टोप्पो अपने नाती अभिषेक को लेकर भागने लगी. लेकिन इसी दौरान सावन और उसके साथियों ने प्यारी टोप्पो और उसके नाती अभिषेक को पकड़ लिया और दोनों को कुल्हाड़ी से मार कर फेंक दिया. जिससे दोनों की मौत हो गई. 

घटना के बाद पुलिस ने घटना के नामजद अभियुक्त सावन होरो और मैनुअल कुंडलना को पकड़ कर जेल भेज दिया था. आज इसी मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे नरंजन सिंह की अदालत ने अभियोजन पक्ष से लोक अभियोजन निशि कच्छप द्वारा पेश किए गए साक्ष्य और गवाहों के आधार पर सावन होरो और मैनुअल कुंडलना को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 21- 21 हजार रुपए जुर्माने की सज़ा मुक़र्रर की.
 
संबंधित सामग्री

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

झारखंड

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

झारखंड

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

तस्करों के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद