रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम मझगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम कुशनुपुर, टोला मुंडासाई में 26 जून 2026 को एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है. स्थानीय ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची तो एक पुराने घर में जमीन पर एक शव पड़ा मिला. मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान थे.मृतक की पहचान एयर मार्सल पिंगुवा, उम्र करीब 50 वर्ष, पिता स्व० सोवन पिंगुवा, निवासी ग्राम कुशनुपुर, टोला मुंडासाई के रूप में हुई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया. मृतक के चचेरे बेटे चमन प्रकाश पाठ पिंगुवा, 24 वर्ष के आवेदन पर मझगाँव थाना में कांड संख्या 16/2026, दिनांक 26.06.2026 को धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प० सिंहभूम के निर्देश पर छापामारी दल गठित किया गया.
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने 16.07.2026 को दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त करीब तीन फीट लंबा डंडा भी बरामद कर जब्त किया गया.
गिरफ्तार अभियुक्त:
1. युदू पुरती, 29 वर्ष, पिता स्व० सिदियू पुरती, ग्राम कुशनुपुर, टोला गाढ़ासाई
2. जवाहर लाल चातार उर्फ रंजीत उर्फ जाला, 21 वर्ष, पिता जानुम सिंह चातार, ग्राम कुशनुपुर, टोला चातारसाई
दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है. छापामारी दल में थाना प्रभारी धीरज कुमार यादव, गार्दी सुण्डी, सुभाष दास और मझगाँव थाना का सशस्त्र बल शामिल था.
यह भी पढ़ें: भुइयांडीह में विधानसभा स्तरीय झामुमो के नए कार्यालय का विधायक सविता महतो ने किया उद्घाटन