विनय चौबे को फ्लैट दिलाने वाले रियल एस्टेट कारोबारी सरदार सुरेंद्र सिंह को ACB न...

विनय चौबे को फ्लैट दिलाने वाले रियल एस्टेट कारोबारी सरदार सुरेंद्र सिंह को ACB ने रांची से किया गिरफ्तार

विनय चौबे को फ्लैट दिलाने वाले रियल एस्टेट कारोबारी सरदार सुरेंद्र सिंह को acb ने रांची से किया गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच के तहत एसीबी ने दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी सरदार सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया हैं. सुरेंद्र सिंह को रांची से हिरासत में लिया गया. यह गिरफ्तारी विनय चौबे और विनय सिंह के खिलाफ चल रही आय से अधिक संपत्ति जांच से जुड़ी हैं.

एसीबी ने सुरेंद्र सिंह को गुरुवार को पूछताछ के लिए मुख्यालय बुलाया था, लेकिन वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे. जांच में सामने आया कि विनय चौबे की साले की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी के नाम पर खरीदे गए एक फ्लैट के मामले में सुरेंद्र सिंह की भूमिका रही थी.

वर्ष 2017 में सुरेंद्र सिंह ने पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर प्रियंका त्रिवेदी को लगभग 43 लाख रुपये में एक फ्लैट बेचा था. एसीबी को शक है कि इस खरीद-फरोख्त में विनय चौबे का अवैध धन लगाया गया था. एसीबी ने जनवरी 2026 की शुरुआत में सुरेंद्र सिंह को रांची बुलाकर इस लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन किया और धन के स्रोत की जानकारी जुटाई. सुरेंद्र सिंह के अलावा इस मामले में रांची के कारोबारी श्रवण जालान और ज्योतिष एन.के. बेरा से भी पूछताछ की जा चुकी हैं.

यह भी पढ़े: ईडी अधिकारियों पर लगे मारपीट के आरोप मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट
 
संबंधित सामग्री

ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ और JFWC परीक्षा को देखते हुए, 5 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

झारखंड

ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ और JFWC परीक्षा को देखते हुए, 5 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

यात्रियों और परीक्षार्थियों की यात्रा होगी सुगम

डीएवी बरियातु स्कूल के सामने मंदिर के पीछे फटा पेयजल पाइप, हजारों लीटर पानी बर्बाद

झारखंड

डीएवी बरियातु स्कूल के सामने मंदिर के पीछे फटा पेयजल पाइप, हजारों लीटर पानी बर्बाद

स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा

गावां के पिहरा में बलदेव साव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, बाबूलाल मरांडी हुए शामिल, जरूरतमंदों के बीच धोती-साड़ी का वितर

झारखंड

गावां के पिहरा में बलदेव साव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, बाबूलाल मरांडी हुए शामिल, जरूरतमंदों के बीच धोती-साड़ी का वितर

एक समय यह क्षेत्र उग्रवाद से प्रभावित था, लेकिन आज अधिकांश क्षेत्रों में शांति है - बाबूलाल

राजगंज बाजार से दिनदहाड़े बाइक चोरी, सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की मोटरसाइकिल गायब

झारखंड

राजगंज बाजार से दिनदहाड़े बाइक चोरी, सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की मोटरसाइकिल गायब

पीड़ित ने राजगंज थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई

चंदवा में बेलगाम रफ्तार का कहर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में 5 युवक घायल, दो की हालत गंभीर

झारखंड

चंदवा में बेलगाम रफ्तार का कहर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में 5 युवक घायल, दो की हालत गंभीर

घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, लातेहार रेफर कर दिया गया