न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: धनबाद जिले में चर्चित अपराधी प्रिंस खान गैंग के दो गुर्गों को पुलिस ने जेल से रिमांड पर लेकर राजगंज थाना में पूछताछ शुरू की हैं. सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को लक्की विशाल उर्फ छोटू और अफरीदी राजा उर्फ अपरीदी सिद्दीकी को जेल से रिमांड पर लेकर राजगंज थाना लाया गया, जहां पुलिस टीम लगातार दोनों से पूछताछ कर रही हैं.
लक्की जमशेदपुर का निवासी बताया जा रहा है, जबकि अफरीदी राजा वासेपुर, जिला धनबाद का रहने वाला हैं. पूछताछ के दौरान धनबाद के एसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, लॉ एंड ऑर्डर के अधिकारी, कतरास थाना प्रभारी सहित कई थानों की पुलिस टीम राजगंज थाना में मौजूद रही. बताया जा रहा है कि पुलिस दोनों से प्रिंस खान गिरोह से जुड़े कई अन्य अहम सुरागों को लेकर पूछताछ कर रही हैं.
यह भी पढ़े: घाटशिला उपचुनाव 2025: जयराम महतो ने रामदास मुर्मू को बनाया उम्मीदवार