रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 40.47 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

By : Mansi Kumari
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 40.47 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क:
रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का धनबाद पुलिस ने पर्दाफाश किया हैं. इस मामले में पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं. आरोपियों ने तमिलनाडु के एक परिवार से 40 लाख 47 हजार रुपये की ठगी की थी.

एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिन्हा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए पैया ठाकुर कुल्डी निवासी जमुना ओझा के पुत्र संजीत कुमार और सरायपदेला स्थित ओक अपार्टमेंट, तिरोचन कॉलोनी निवासी एक अन्य आरोपी को दबोचा. पुलिस ने इनके पास से जेएच-10 एएन 4100 नंबर की स्कोडा कार और जेएच-10 बीपी 0065 नंबर की दूसरी कार जब्त की हैं.

तमिलनाडु के युवक की शिकायत से खुला राज
मामले का खुलासा तब हुआ जब तमिलनाडु के कृष्णगिरी निवासी एस. बालाजी ने शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनके परिजनों को रेलवे में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर 40.47 लाख रुपये वसूल लिए. जांच के दौरान पुलिस को फर्जी दस्तावेजों और संगठित ठगी के बड़े नेटवर्क की जानकारी मिली.

फर्जी स्पोर्ट्स कोटा और मेडिकल बोर्ड का खेल
जांच में सामने आया कि गिरोह अभ्यर्थियों के लिए फर्जी स्पोर्ट्स कोटा सर्टिफिकेट तैयार करता था. इसी आधार पर नौकरी पक्की कराने का दावा किया जाता था. आरोपी युवकों को विश्वास में लेने के लिए धनबाद रेलवे अस्पताल में फर्जी मेडिकल बोर्ड बैठाकर नकली मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करवाते थे. इसके बाद ढोकरा रेलवे स्टेशन के पास एक आउटसोर्स कंपनी से सांठगांठ कर तीन महीने की फर्जी ट्रेनिंग भी कराई जाती थी, ताकि अभ्यर्थियों को नौकरी पक्की होने का भरोसा हो जाए. गिरोह का एक सदस्य अभ्यर्थियों को तलाश कर उनसे 5 से 7 लाख रुपये तक वसूलता था, जबकि दूसरा सदस्य फर्जी दस्तावेज और मेडिकल प्रक्रिया संभालता था.

एक दर्जन से अधिक सदस्य शामिल, कई रेलकर्मी रडार पर
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में एक दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं. सिटी एसपी ने बताया कि ढोकरा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत आउटसोर्स कंपनी और रेलवे अस्पताल के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई हैं. इनकी जांच की जा रही हैं. अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही हैं. पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन और डिजिटल रिकॉर्ड भी खंगाल रही है, ताकि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके.

बिरसा चौक के पास खोला था आलीशान ऑनलाइन सेंटर
जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने बिरसा चौक के पास एक आलीशान ऑनलाइन सेंटर भी खोल रखा था, जहां से फर्जी नियुक्ति प्रक्रिया चलाई जा रही थी. पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से रेलवे के फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, स्पोर्ट्स कोटा सर्टिफिकेट, अभ्यर्थियों के आधार कार्ड और शैक्षणिक दस्तावेज, आईआरसीटीसी की मुहर, यस बैंक और एक्सिस बैंक की चेकबुक, 20 हजार रुपये नकद, एक स्कोडा और एक क्रेटा कार तथा कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

यह भी पढ़े: अब सस्ता होगा एक्सप्रेसवे का सफर, लागू किए जा रहे नए टोल नियमों से यात्रियों को मिलेगी राहत
 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.