कुड़ू में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल को किया गया रेफर

कुड़ू में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल को किया गया रेफर

कुड़ू में सड़क दुर्घटना में दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल को किया गया रेफर

न्यूज11  भारत

कुड़ू/डेस्क: कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत कुडू-लोहरदगा मुख्य पथ पर टाटी गांव स्थित पानी टंकी के समीप शनिवार संध्या एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहरदगा से कुडू की ओर आ रही बोलेरो और कुडू से लोहरदगा की ओर जा रही होंडा शाइन मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में मोटरसाइकिल सवार कुडू दोबा निवासी विश्वनाथ उरांव के 16 वर्षीय पुत्र तथा एक अज्ञात युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, सारु उरांव का 35 वर्षीय पुत्र अंकित उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रिम्स रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो वाहन को जब्त कर थाना ले आई है. अज्ञात युवती की पहचान के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है. मामले में अग्रेतर कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: बालूमाथ में रामनवमी को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक जुलूस निकाला गया

संबंधित सामग्री

कांके में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे

झारखंड

कांके में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे

चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

झारखंड

चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

राजगंज थाने में शांति समिति की बैठक, नए थाना प्रभारी का ग्रामीणों से हुआ परिचय

झारखंड

राजगंज थाने में शांति समिति की बैठक, नए थाना प्रभारी का ग्रामीणों से हुआ परिचय

हुसैनाबाद नगर अध्यक्ष ने फीता काटकर किया डिजनीलैंड मेले का उद्घाटन

झारखंड

हुसैनाबाद नगर अध्यक्ष ने फीता काटकर किया डिजनीलैंड मेले का उद्घाटन

मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक एकता का केंद्र हैं ऐसे आयोजन - नगर अध्यक्ष

बालूमाथ बीएलओ का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न, विभिन्न बिन्दुओं की विस्तार से दी गयी जानकारी

झारखंड

बालूमाथ बीएलओ का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न, विभिन्न बिन्दुओं की विस्तार से दी गयी जानकारी