टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, दो एक्सप्रेस लंबे समय तक रद्द.. यात्रियों की बढ़ी परेशानी

टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, दो एक्सप्रेस लंबे समय तक रद्द.. यात्रियों की बढ़ी परेशानी

टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित दो एक्सप्रेस लंबे समय तक रद्द यात्रियों की बढ़ी परेशानी

न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क:
नागपुर मंडल रेलवे में लाइन मरम्मत और विकास कार्यों के चलते टाटानगर स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन पर बड़ा असर पड़ने जा रहा है. रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को लंबे समय के लिए रद्द करने के साथ-साथ कई ट्रेनों की बुकिंग भी बंद कर दी है.

रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस का परिचालन 3 मई से 24 मई तक अप और डाउन दोनों दिशाओं में पूरी तरह रद्द रहेगा. लाइन मरम्मत और अन्य तकनीकी कार्यों के कारण यह निर्णय लिया गया है. ट्रेन के रद्द रहने से कुल 20 फेरे प्रभावित होंगे. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्लीपर क्लास की बुकिंग भी फिलहाल बंद कर दी गई है.

मुंबई रूट की ट्रेनें भी रहेंगी प्रभावित
नागपुर में प्रस्तावित लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर होकर गुजरने वाली अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा. शालीमार-मुंबई कुर्ला एक्सप्रेस 4 अप्रैल से 26 अप्रैल तक कुल 12 दिनों के लिए रद्द रहेगी. वहीं शालीमार-मुंबई ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 12 दिनों तक नहीं चलेगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार ब्लॉक अवधि में कई अन्य ट्रेनों के समय और रूट में भी बदलाव संभव हैं.

चार राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा असर
इतवारी एक्सप्रेस के रद्द होने से झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के हजारों यात्रियों को रोजाना आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. खासकर कामकाजी और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा. इधर, रविवार को ट्रेनों की देरी ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी. चक्रधरपुर से टाटानगर के बीच महज 62 किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रेनों को करीब छह घंटे का समय लग गया. टाटानगर की बरहमपुर वंदे भारत, राउरकेला वंदे भारत और रांची वंदे भारत एक्सप्रेस भी एक से डेढ़ घंटे की देरी से चली.

छोटे स्टेशनों पर रुकने से बिगड़ा टाइम टेबल
यात्रियों के अनुसार बड़ाबाम्बो, राजखरसावां, सीनी, बिरबांस और गम्हरिया समेत कई छोटे स्टेशनों पर बार-बार रुकने के कारण ट्रेनें लगातार लेट होती रही. सोशल मीडिया पर दर्जनों यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समय पर संचालन बहाल नहीं हो सका. देरी से परेशान होकर कई यात्रियों ने गम्हरिया और कांड्रा स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर निजी वाहनों से जमशेदपुर पहुंचना बेहतर समझा. कुछ ट्रेनों में यात्रियों के बीच नाराजगी और हंगामे जैसी स्थिति भी देखने को मिली.

अन्य ट्रेनें भी घंटों लेट
जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर पैसेंजर को गम्हरिया से टाटानगर पहुंचने में चार घंटे लग गए, जबकि उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस चक्रधरपुर से टाटानगर पहुंचने में 5 घंटे 20 मिनट देरी से पहुंची. इसके अलावा अहमदाबाद, आसनसोल, गीतांजलि और अन्य कई ट्रेनें भी छोटे स्टेशनों पर लंबे ठहराव के कारण देरी से चली. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है और कहा है कि विकास कार्य पूरे होने के बाद परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा.

यह भी पढ़े: जाना था कुवैत लेकिन फ्लाइट पहुंची पाकिस्तान.. 8 भारतीय कराची में फंसे, 3 केरल के
 

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम