204 किलो गांजा की तस्करी मामले में दो आरोपियों को 12-12 साल के कठोर कारावास की सजा 

By : Ark Sahuliyar
204 किलो गांजा की तस्करी मामले में दो आरोपियों को 12-12 साल के कठोर कारावास की सजा 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः
204 किलो गांजा की तस्करी मामले में दो आरोपी अभिषेक कुमार और विवेक कुमार को 12-12 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है. साथ ही 3- 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना नहीं भरने पर आरोपियों को 3- 3 साल का अतिरिक्त सजा भुगतना पड़ेगा. एनडीपीएस के विशेष कोर्ट ने ये सजा सुनाई. बता दें कि 18 मई 2022 को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, जमशेदपुर की टीम ने नामकुम थाना क्षेत्र के रामपुर के पास देर रात गुप्त सूचना पर एक ट्रक में छापेमारी की थी. छापेमारी में  204 किलो गांजा बरामद हुआ था. दोनों आरोपी ट्रक से गांजा ले जा रहे थे. उसी दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया था. तभी से दोनों जेल में बंद हैं.

ये भी पढ़ें- पिता की हत्या के जुर्म में ट्रायल फेस कर रहा बेटा शंकर बड़ाइक साक्ष्य के अभाव में बरी 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.