चंदवा पुलिस हत्याकांड मामले में 2 आरोपी को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

चंदवा पुलिस हत्याकांड

चंदवा पुलिस हत्याकांड मामले में 2 आरोपी को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

माओवादी हमले और चार पुलिसकर्मियों की शहादत से जुड़े एनआईए केस में दो आरोपियों को बेल

चंदवा पुलिस हत्याकांड मामले में 2 आरोपी को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
लातेहार जिले के चंदवा (लुकुइया मोड़) में पुलिस पेट्रोलिंग वैन पर हुए माओवादी हमले और चार पुलिसकर्मियों की शहादत से जुड़े एनआईए केस में दो आरोपियों को बेल मिल गया है. इस मामले के शुरुआती आरोपियों में से एक, फागुना गंझू और सुनील गंझू उर्फ मंगरा गंझू को झारखंड उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच से जमानत मिल गई है. 

इससे पहले रांची की विशेष एनआईए अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद, बचाव पक्ष की ओर से उच्च न्यायालय में क्रिमिनल अपील (डिवीजन बेंच) यानी Cr A(DB) दाखिल की गई थी. हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की लंबी बहस और कानूनी दलीलों को सुनने के बाद यह फैसला सुनाया. 

क्या है पूरा मामला
यह मामला 22 नवंबर 2019 का है, जब भाकपा (माओवादी) के दस्ते ने चंदवा के लुकुइया मोड़ के पास पुलिस की पीसीआर गाड़ी पर घात लगाकर अंधाधुंध फायरिंग की थी. इस हमले में झारखंड पुलिस के 4 जवान शहीद हो गए थे. स्थानीय चंदवा थाना (कांड संख्या 158/2019) की शुरुआती जांच के बाद जून 2020 में एनआईए ने इस केस को टेकओवर (RC-25/2020) किया था. 

फागुना गंझू और सुनील गंझू लंबे समय से जेल में बंद था. रांची लोअर कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद हाई कोर्ट की के समक्ष Cr A(DB) दायर कर निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी गई थी. पूर्व में मामले के दो सह आरोपी बैजनाथ और राजेश को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है. न्यायाधीश रोंगोंन मुखोपाध्याय और अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने लंबे समय से हिरासत में होने और ट्रायल पूरा होने में लगने वाले समय को देखते हुए अपील को स्वीकार किया और जमानत मंजूर की.

यह भी पढ़ें- कुमारधुबी चौक पर सट्टेबाजी के वर्चस्व को लेकर भिड़े दो गुट, मारपीट का वीडियो वायरल

संबंधित सामग्री

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैम्पियंस’ का भव्य शुभारम्भ

झारखंड

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैम्पियंस’ का भव्य शुभारम्भ

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैम्पियंस’ का भव्य शुभारम्भ किया गया. इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में राज्यभर के उदीयमान शतरंज खिलाड़ियों, प्रतिष्ठित

साइबर ठगी का मामला दर्ज, सीमेंट व्यवसायी के खाते से 2 लाख रुपये की अवैध निकासी

झारखंड

साइबर ठगी का मामला दर्ज, सीमेंट व्यवसायी के खाते से 2 लाख रुपये की अवैध निकासी

राजगंज बाजार चौक निवासी एक सीमेंट व्यवसायी साइबर ठगी का शिकार हो गए. साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से लगभग 2 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली.

बरवाडीह में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर BLO व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

झारखंड

बरवाडीह में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर BLO व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 को सफल बनाने को लेकर बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयो

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सम्मानित किया जाना समस्त झारखंडवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय : आदित्य साहू

झारखंड

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सम्मानित किया जाना समस्त झारखंडवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय : आदित्य साहू

समाज और राष्ट्र के निर्माण में अमूल्य भूमिका निभाने वाले महान विभूतियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उनके योगदान को दे रहा है उचित सम्मान

दिशोम गुरु को पद्मभूषण सम्मान, झारखंड और देश के लिए गौरव का क्षण: JMM

झारखंड

दिशोम गुरु को पद्मभूषण सम्मान, झारखंड और देश के लिए गौरव का क्षण: JMM

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान