गावां में अवैध गिट्टी लदा ट्रक जब्त, सीओ ने की कार्रवाई, चालक और मालिक पर प्राथमिकी दर्ज

गावां में अवैध गिट्टी लदा ट्रक जब्त, सीओ ने की कार्रवाई, चालक और मालिक पर प्राथमिकी दर्ज

गावां में अवैध गिट्टी लदा ट्रक जब्त सीओ ने की कार्रवाई चालक और मालिक पर प्राथमिकी दर्ज

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां-सतगावां पथ से प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे अवैध खनन और परिचालन के खिलाफ गावां सीओ अभिषेक कुमार ने कार्रवाई की है. गुरुवार की देर रात को छापेमारी के दौरान मल्हेत गांव के समीप से अवैध रूप से गिट्टी लदा एक ट्रक पकड़ा गया. ​मिली जानकारी के अनुसार, सीओ को गुप्त सूचना मिली कि गावां मुख्य सड़क के रास्ते अवैध रूप से गिट्टी का परिचालन किया जा रहा है. सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीओ अभिषेक कुमार गिट्टी लदे एक ट्रक को रोककर जब कागजात की मांग की गई तो चालक कोई भी चालान पेश नहीं कर सका.

​जब्त किए गए ट्रक को गावां थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है. इस संबंध में सीओ अभिषेक कुमार के लिखित आवेदन पर गावां थाना में कांड दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में ट्रक के चालक और मालिक दोनों को आरोपी बनाया गया है.

यह भी पढ़ें: स्थापना दिवस पर राजकीयकृत मध्य विद्यालय बाजारटांड़ की पूर्व प्राचार्य नूतन कुमारी को दी गई भावभीनी विदाई

संबंधित सामग्री

बिजली, जलापूर्ति और आंगनबाड़ी मुद्दे पर पंचायत समिति की बैठक में हंगामा, सुधार नहीं हुआ तो भूख हड़ताल की चेतावनी

झारखंड

बिजली, जलापूर्ति और आंगनबाड़ी मुद्दे पर पंचायत समिति की बैठक में हंगामा, सुधार नहीं हुआ तो भूख हड़ताल की चेतावनी

राजधानी रांची के इन इलाकों में कल बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, देखें पूरी डिटेल्स 

झारखंड

राजधानी रांची के इन इलाकों में कल बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, देखें पूरी डिटेल्स 

साउलापुर गांव में गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, आंगन में उगाई जा रही पोस्ते की खेती नष्ट

झारखंड

साउलापुर गांव में गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, आंगन में उगाई जा रही पोस्ते की खेती नष्ट

BREAKING: रांची में फिर सक्रिय हुआ गैंगस्टर प्रिंस खान, दवा कारोबारी से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी

झारखंड

BREAKING: रांची में फिर सक्रिय हुआ गैंगस्टर प्रिंस खान, दवा कारोबारी से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी

झारखंड के 18.8 लाख किसानों को मिला पीएम किसान सम्मान निधि का 22वां  किस्त, प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत

झारखंड

झारखंड के 18.8 लाख किसानों को मिला पीएम किसान सम्मान निधि का 22वां  किस्त, प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं कृषि मंत्री का जताया आभार