श्रद्धांजलि

गावां के पिहरा में बलदेव साव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, बाबूलाल मरांडी हुए शामिल, जरूरतमंदों के बीच धोती-साड़ी का वितर

एक समय यह क्षेत्र उग्रवाद से प्रभावित था, लेकिन आज अधिकांश क्षेत्रों में शांति है - बाबूलाल

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गावां के पिहरा में बलदेव साव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, बाबूलाल मरांडी हुए शामिल, जरूरतमंदों के बीच धोती-साड़ी का वितर

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां प्रखंड के पिहरा में गुरुवार को स्व. बलदेव साव की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर जरूरतमंदों के बीच धोती एवं साड़ी का वितरण किया गया. कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रकाश सिंह, सुंडी समाज के जिलाध्यक्ष कार्तिक मंडल तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत स्व. बलदेव साव की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की गई.

सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक समय यह क्षेत्र उग्रवाद से प्रभावित था, लेकिन आज अधिकांश क्षेत्रों में शांति स्थापित हो चुकी है. उन्होंने स्व. बलदेव साव को उग्रवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने वाला साहसी व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनकी शहादत ने लोगों में उग्रवाद के खिलाफ संघर्ष का जज्बा पैदा किया. उन्होंने क्षेत्र में शांति बनाए रखने और विकास के लिए भाजपा सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए लोगों से एकजुट रहने की अपील की.

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं स्व. बलदेव साव के पुत्र सुरेश साव ने कहा कि 16 जुलाई 2003 को नक्सलियों ने उनके पिता की हत्या कर घर को डायनामाइट से उड़ा दिया था, लेकिन परिवार ने हार नहीं मानी और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य करता रहा.

इस दौरान प्लस टू उच्च विद्यालय पिहरा के प्रधानाचार्य गोविंद कुमार, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने बाबूलाल मरांडी को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय में पेवर ब्लॉक, 80 मीटर गार्डवाल एवं स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की. मरांडी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया.

कार्यक्रम में राजेश गुप्ता, राजेश जायसवाल, विकास मंडल, अर्जुन बरनवाल, इनोद साव, अमर सिन्हा, सुमन सिन्हा, मुन्ना सिंह, चंद्रशेखर आजाद, आनंदी यादव, अरविंद गुप्ता, सागर गुप्ता, दिलीप बरनवाल, अनिल माली, रोजन अली सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: भुइयांडीह में विधानसभा स्तरीय झामुमो के नए कार्यालय का विधायक सविता महतो ने किया उद्घाटन

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज में चल रही पेयजल और स्वच्छता योजनाओं का लेंगे जायजा

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.