न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो दो दिवसीय संथाल दौरे पर जाएंगे. वह 24 और 25 सितंबर 2 दिन संथाल में रहेंगे. संथाल दौरे के बाद 5 और 6 अक्टूबर को 2 दिनों के लिए पलामू दौरे पर भी जाएंगे मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो जाएंगे.
मंत्री संथाल परगना क्षेत्र के विभिन्न जिलों (दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज) में चल रही पेयजल और स्वच्छता योजनाओं का जायजा लेने के लिए दौरे पर जा रहे हैं.
दुमका और अन्य जिलों में विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकें बुलाई गई है. बैठक में खास तौर पर संवेदकों को भी बुलाया गया है. हर घर नल जल योजना की क्या प्रगति है क्या कठिनाई आ रही है और किस स्तर पर कठिनाई है इसकी भी समीक्षा की जाएगी .
संथाल परगना क्षेत्र में अधूरी और धीमी गति से चल रही पेयजल एवं जलापूर्ति योजनाओं पर मंत्री ने कड़ा रुख अपनाया है तथा उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं. विभागीय मंत्री ने चेतावनी देते हुए कार्यों में कोताही या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और संवेदकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही है.
यह भी पढ़ें: झारखंड आ रहे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, 8 अक्टूबर को रांची में होगा खास कार्यक्रम