प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार उमेश मण्डल के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान दोपहिया व भारी वाहनों की कड़ी जांच की गई.
अभियान के दौरान कुल 53 वाहनों की जांच की गई, जिसमें से 18 चालकों पर नियम उल्लंघन के मामले में चालान काटा गया. वहीं 2 ट्रक जब्त किए गए. कुल मिलाकर 57,000 रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई.
डीटीओ उमेश मण्डल ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे. उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र से अवैध शिकार की तैयारी में दो गिरफ्तार, हथियार और गोली बरामद