भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार भेंट

भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार भेंट

भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार भेंट 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने लोक भवन, राँची में शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करते हुए उन्हें सदैव जनहित एवं राज्यहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड में अपार संभावनाएँ विद्यमान हैं तथा राज्य को विकास के पथ पर अग्रसर करते हुए विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने हेतु समर्पित भाव से कार्य किया जाना चाहिए.

राज्यपाल ने अधिकारियों को जमीनी वास्तविकताओं से अवगत रहने, नियमित फील्ड भ्रमण करने तथा आमजन के साथ सतत संवाद स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में कार्य एवं व्यवहार ही व्यक्ति की वास्तविक पहचान बनाते हैं, अतः पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक परिस्थिति में सजग एवं तत्पर रहते हुए समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने की सलाह दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी भी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- अनंत अंबानी की बड़ी पहल : केरल के मंदिरों और हाथी कल्याण के लिए ₹18 करोड़ का दान
 
संबंधित सामग्री

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

झारखंड

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार में RTE के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटों पर नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई है। सरकार ने सभी स्कूलों को 13 अप्रैल 2026 तक Intake Capacity पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है।

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

बिहार

'बधाई नहीं दूंगा बस इतना कहूंगा...' नीतीश के शपथ लेते ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कह दी ये बड़ी बात

नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य पद की शपथ लेते ही जीतन राम मांझी के पोस्ट ने बिहार में भूचाल ला दिया। मांझी ने बधाई न देकर लिखा बिहार विल मिस यू, जिसे नीतीश की सियासी विदाई का संकेत माना जा रहा है।

भूख हड़ताल पर बैठे TRE-4 में देरी से नाराज छात्र, बीपीएससी पर फूटा गुस्सा

बिहार

भूख हड़ताल पर बैठे TRE-4 में देरी से नाराज छात्र, बीपीएससी पर फूटा गुस्सा

टीआरई-4 यानी शिक्षक भर्ती के चौथे चरण का विज्ञापन जारी नहीं होने से छात्रों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थी आज पटना में भूख हड़ताल पर बैठे हैं।