बुंडू टोल बूथ का शीशा टूटने पर घंटों रोका गया ट्रेलर, ट्रांसपोर्टर ने लगाए अवैध वसूली के आरोप

बुंडू टोल बूथ

बुंडू टोल बूथ का शीशा टूटने पर घंटों रोका गया ट्रेलर, ट्रांसपोर्टर ने लगाए अवैध वसूली के आरोप

रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एदेलहातु स्थित बुंडू टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों में आ गया है.

बुंडू टोल बूथ का शीशा टूटने पर घंटों रोका गया ट्रेलर ट्रांसपोर्टर ने लगाए अवैध वसूली के आरोप

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एदेलहातु स्थित बुंडू टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों में आ गया है. इस बार एक ट्रांसपोर्टर ने टोलकर्मियों पर अवैध वसूली, मनमानी और वाहन को घंटों रोककर परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है. टोल बूथ का शीशा टूटने की घटना के बाद ट्रेलर को लगभग एक दिन तक रोके जाने से ट्रांसपोर्टर को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा.

जानकारी के अनुसार ट्रेलर संख्या NL04AA1699 जमशेदपुर स्थित सीसीआई ट्रांसपोर्ट से मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुआ था. सोमवार को एदेलहातु स्थित बुंडू टोल प्लाजा से गुजरने के दौरान कथित रूप से ट्रेलर की चपेट में आने से टोल बूथ का शीशा टूट गया. इसके बाद टोलकर्मियों ने वाहन को रोक लिया और चालक से वाहन के कागजात अपने पास रख लिए.

ट्रांसपोर्टर हरमिंदर सिंह का आरोप है कि शीशा टूटने की भरपाई के नाम पर पहले 20 हजार रुपये, फिर 15 हजार रुपये और बाद में 11 हजार रुपये की मांग की गई. उन्होंने बताया कि वह 5 हजार रुपये देने को तैयार थे, लेकिन टोलकर्मी इस पर सहमत नहीं हुए. विवाद बढ़ने पर डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तत्काल कोई समाधान नहीं निकल सका.

हरमिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि ओवरसाइज माल लेकर चलने वाले कई वाहनों से विभिन्न टोल प्लाजा पर बिना किसी आधिकारिक रसीद के 1000 से 2000 रुपये तक अतिरिक्त राशि वसूली जाती है. उनका दावा है कि ऐसे वाहनों को निर्धारित लेन के बजाय अलग रास्ते से निकाला जाता है और इस प्रक्रिया में ली जाने वाली राशि का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं होता. उन्होंने आरोप लगाया कि यदि इस दौरान कोई क्षति हो जाती है तो उसका पूरा बोझ ट्रांसपोर्टरों पर डालने का प्रयास किया जाता है.

ट्रांसपोर्टर ने कहा कि एक दिन तक वाहन खड़ा रहने से माल की डिलीवरी प्रभावित होती है और ट्रांसपोर्ट कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. उनका आरोप है कि टोलकर्मी इस स्थिति का लाभ उठाकर समझौते के लिए दबाव बनाते हैं.

करीब एक दिन तक चले विवाद के बाद मंगलवार दोपहर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ. समझौते के अनुसार टोल बूथ में नया शीशा लगाने का जो भी खर्च आएगा, उसे टोल कंपनी और ट्रांसपोर्टर आधा-आधा वहन करेंगे. इसके बाद ट्रेलर को रवाना कर दिया गया, जबकि वाहन के दस्तावेज टोल प्लाजा में जमा रखने की बात कही गई. हालांकि, इस पूरे मामले में टोल प्लाजा प्रबंधन का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका था. प्रबंधन का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा.
 

संबंधित सामग्री

चर्चित पुलिस-मुठभेड़ मामला: झारखंड हाई कोर्ट से नक्सली लक्ष्मण गंझू उर्फ कोहराम जी को मिली जमानत

झारखंड

चर्चित पुलिस-मुठभेड़ मामला: झारखंड हाई कोर्ट से नक्सली लक्ष्मण गंझू उर्फ कोहराम जी को मिली जमानत

झारखंड उच्च न्यायालय ने वर्ष 2002 के एक बेहद चर्चित और भीषण नक्सली हमले से जुड़े मामले में आरोपी लक्ष्मण गंझू उर्फ कोहराम जी को बड़ी राहत देते हुए जमानत प्रदान कर दी है.

पलामू एसपी ने किया रामगढ़ और चैनपुर थाने का निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

झारखंड

पलामू एसपी ने किया रामगढ़ और चैनपुर थाने का निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

आज पलामू के पुलिस अधिक्षक ने रामगढ और चैनपुर थाने का निरिक्षण किया.

पुनः दुबिल धरना स्थल पहुंचे सांसद और विधायक, वार्ता में नहीं बनी सहमति

झारखंड

पुनः दुबिल धरना स्थल पहुंचे सांसद और विधायक, वार्ता में नहीं बनी सहमति

ग्रामीणों के समर्थन में हर संभव प्रयास करेंगे: जोबा माझी

प्रखंड कार्यालय परिसर, नीमडीह में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 81 अभ्यर्थी हुए सफल

झारखंड

प्रखंड कार्यालय परिसर, नीमडीह में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 81 अभ्यर्थी हुए सफल

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय द्वारा मंगलवार को नीमडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में लर्नर लाइसेंस (Learner Licence) हेतु शिविर का आयोजन किया गया.

नगर पंचायत प्रशासन के प्रयास से नया ट्रांसफार्मर स्थापित, बुधवार से शुरू होगी पेयजल आपूर्ति

झारखंड

नगर पंचायत प्रशासन के प्रयास से नया ट्रांसफार्मर स्थापित, बुधवार से शुरू होगी पेयजल आपूर्ति

हुसैनाबाद नगर पंचायत प्रशासन के प्रयास से विद्युत विभाग ने देवरी कला स्थित सोन नदी शहरी जलापूर्ति योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट क़े पास जले हुए विद्युत ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक