पलामू: पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर से दबकर तीन गायों की मौत

सड़क हादसा

पलामू: पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर से दबकर तीन गायों की मौत

हादसा इतना भयावह था कि तीनों गायों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

पलामू पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर दर्दनाक हादसा कंटेनर से दबकर तीन गायों की मौत

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ स्थित जगतपुरवा शिव मंदिर के समीप कल बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. असंतुलित होकर एक कंटेनर सड़क किनारे जा पहुंचा, जिसकी चपेट में आने से तीन गायों की दबकर मौके पर ही मौत हो गई.

हादसा इतना भयावह था कि तीनों गायों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के करीब 12 घंटे बीत जाने के बावजूद गायें कंटेनर के नीचे दबी हुई थीं और उन्हें अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका था. 

कुराइन पतरा पंचायत के मुखिया पति बीरेंद्र कुमार ने बताया कि पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. लोगों का आरोप है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ही कंटेनर असंतुलित हुआ और यह दर्दनाक हादसा हुआ. उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सड़क के गड्ढों को नहीं भरवाया गया और सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो भविष्य में इससे भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. 
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल सड़क के गड्ढों को भरने और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

इसे भी पढ़ें: अपात्र राशन कार्डधारियों को आखिरी मौका! खुद नाम कटवाएं, वरना होगी वसूली

संबंधित सामग्री

बड़कागांव में CISF की बड़ी कार्रवाई, 1 LP ट्रक और दो अवैध हाईवा डंप कोयला जब्त

झारखंड

बड़कागांव में CISF की बड़ी कार्रवाई, 1 LP ट्रक और दो अवैध हाईवा डंप कोयला जब्त

बड़कागांव में CISF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NTPC बादाम कोल खनन परियोजना क्षेत्र में अवैध तरीके से निकाले जा रहे कोयले को जप्त किया है.

गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी कर भंलवाटांड़ के पास साइबर अपराधी को रंगे हाथ पकड़ा

झारखंड

गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी कर भंलवाटांड़ के पास साइबर अपराधी को रंगे हाथ पकड़ा

आरोपी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के क्रेडिट कार्ड बंद होने व नए कार्ड लेने का झांसा देकर करता था ठगी

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

झारखंड

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर आवश्यक तैयारियों, पूजा व्यवस्था, आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.