न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि 'हर मां एक बच्चे को जन्म देती है मगर, कई युग बीतने के बाद कोई मां एक युग पुरुष को जन्म देती है.' 151 साल पहले ऐसा ही हुआ था. 151 साल पहले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था. उनका जन्म झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू गांव में हुआ था. बिरसा मुंडा किसी परिचय के मोहताज नहीं है. हम सभी जानते हैं कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी और महान समाज सुधारक थे. आज के दिन यानी 9 जून 1900 को भगवान बिरसा मुंडा की मृत्यु रांची के जेल मोड स्थित बिरसा मुंडा जेल में हुई थी.
जहां मौजूदा समय में बिरसा मुंडा पार्क के रूप में तब्दील कर दिया गया है. वहीं मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार कोकर के समीप डिसलरी पुल के पास किया गया था. जहां आज भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल बना हुआ है. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126 वीं शहादत दिवस पर आज कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल को सजाया गया है.
वहीं भगवान बिरसा मुंडा की 126 वीं शहादत दिवस पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधायक कल्पना सोरेन समेत कई बड़े नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उसके कोकर स्थित समाधि स्थल पहुंचे हैं.
यह भी पढ़ें: जायदा मंदिर के समीप नदी में डूबा युवक, सर्च अभियान जारी