उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: मंगलवार को जेएलकेएम पार्टी की ओर से धावाचिता पंचायत अंतर्गत दलदली स्थित शिव मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मानिकचंद महतो ने की, जबकि संचालन पार्टी के उपाध्यक्ष नंदू मोदक ने किया.
बैठक में आगामी 7 फरवरी को डुमरी विधायक सह झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के प्रस्तावित आगमन को लेकर व्यापक चर्चा की गई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उनका स्वागत साधोबाद मैदान में भव्य रूप से किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियां भी बांटी गईं.
बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि शेखर महतो 7 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में औपचारिक रूप से जेएलकेएम पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इसकी पुष्टि जेएलकेएम पार्टी के उपाध्यक्ष नंदू मोदक ने की.
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष दीपक रवानी, केंद्रीय सदस्य विनय शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष पप्पू पहाड़ी, विनोद रविदास, जितेंद्र रजक, सुरेंद्र महतो, दीपक महतो, मुक्तेश्वर महतो, सूदन महतो, नितेश महतो, गिरधारी कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया.