न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ द्वारा तीन लोगों की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया हैं. घटना मोराबादी स्थित एदलहातु टीओपी क्षेत्र की बताई जा रही हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी के संदेह में दो महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने किसी तरह तीनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और सुरक्षित स्थान पर ले गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं.
यह भी पढ़े: पॉलिटेक्निक लेक्चररों का प्रदर्शन, JPSC की नई नियुक्ति विज्ञापन रद्द करने की मांग