कोर्ट का बड़ा फैसला: दहेज प्रताड़ना और गर्भपात के आरोप में ट्रायल चल रहे तीन आरोपी हुए बरी

By : Mansi Kumari
कोर्ट का बड़ा फैसला: दहेज प्रताड़ना और गर्भपात के आरोप में ट्रायल चल रहे तीन आरोपी हुए बरी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
दहेज प्रताड़ना और गर्भपात कराने के मामले में ट्रायल का सामना कर रहे तीन आरोपियों को कोर्ट से बड़ी राहत मिली हैं. अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने मो. टिपू सुल्तान, मो. साकीर हजाम और नासरीन खातून को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया.

यह मामला साल 2017 का है, जब शिकायतकर्ता ए. खातून ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि शादी के बाद उनके पति और ससुराल वालों ने एक लाख रुपए के साथ अतिरिक्त दहेज की मांग की और पैसे नहीं देने पर मारपीट कर गर्भपात कराने की कोशिश की.

हालांकि, अदालत में गवाही के दौरान पीड़िता ने मामले का समर्थन नहीं किया. उन्होंने कहा कि परिवार के साथ समझौता हो चुका है और अब वह केस को आगे नहीं बढ़ाना चाहती. साथ ही अन्य गवाहों ने भी अदालत को बताया कि उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं. अदालत ने इन सब तथ्यों को देखते हुए तीनों आरोपियों को बरी कर दिया.

यह भी पढ़े:  दिल्ली से छापेमारी करने हथियार तस्कर के घर पहुंची NIA की टीम, लक्जरी कार और क‌ई फोन्स बरामद

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.