नवजात खरीद-फरोख्त मामले में तीन आरोपितों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

By : News11 Bharat
नवजात खरीद-फरोख्त मामले में तीन आरोपितों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

किशोर कुमार जायसवाल/न्यूज11  भारत

गुमला/डेस्क: गुमला जिला के रायडीह थाना क्षेत्र में दो नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस के दबाव में तीन आरोपितों ने आत्मसमर्पण किया. प्राथमिकी अभियुक्त पुराना रायडीह निवासी बीटीटी सुमन एक्का , मोकरा निवासी करीना भगत और सहिया पार्वती देवी ने गुमला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. इस मामले में कुल पांच लोगों बीटीटी सुमन कुजूर, सहिया पार्वती देवी, रिमझिम लकड़ा, सुमन एक्का और करीना भगत के खिलाफ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. एफआईआर के बाद सभी आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर थे, लेकिन लगातार दबाव के बाद तीन ने न्यायालय की शरण ली.

जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर 2025 को दो नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त का मामला प्रकाश में आया था. आरोप है कि उक्त अभियुक्तों ने एक नवजात शिशु को एक लाख रुपये और दूसरे को 90 हजार रुपये में बेच दिया था. यह मामला प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की नजर में आया, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों नवजातों को छापेमारी कर सुरक्षित बरामद किया गया था. फिलहाल दो आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं.

यह भी पढ़ें: घाघरा के चट्टी गांव में रस्सी फंसने से बिगड़ा संतुलन, कुएं में गिरकर महिला की मौत

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.