डकरा कांटा घर के पास रोज लग रहा भीषण जाम, राहगीर परेशान

डकरा कांटा घर के पास रोज लग रहा भीषण जाम, राहगीर परेशान

डकरा कांटा घर के पास रोज लग रहा भीषण जाम राहगीर परेशान

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत

खलारी/डेस्क:  टंडवा–रांची मुख्य मार्ग पर स्थित डकरा कांटा घर के समीप इन दिनों प्रतिदिन भीषण जाम की समस्या से लोग परेशान हैं. कोयला लदे ट्रकों और हाइवा के सड़क किनारे तथा जहां-तहां खड़े रहने के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे पूरा मार्ग जाम हो जाता है और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

स्थानीय लोगों के अनुसार डकरा कांटा घर पर कोयला लदे ट्रकों का वजन कराने के लिए बड़ी संख्या में ट्रक और हाइवा पहुंचते हैं. पर्याप्त पार्किंग या व्यवस्थित कतार की व्यवस्था नहीं होने के कारण भारी वाहन सड़क पर ही खड़े रहते हैं. इससे टंडवा–रांची मुख्य मार्ग पर अक्सर घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है.

जाम के कारण राहगीरों, दोपहिया चालकों और छोटे वाहनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कई बार मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस और जरूरी काम से जाने वाले लोग भी लंबे समय तक जाम में फंसे रहते हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर भारी वाहनों की लंबी कतार लगने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. छोटे वाहन चालकों को संकरे रास्ते से निकलने में काफी जोखिम उठाना पड़ता है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

कांटा घर से रोजाना सैकड़ों कोयला लदे ट्रकों का आवागमन होता है, लेकिन ट्रकों के लिए अलग पार्किंग या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है.

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने प्रशासन एवं सीसीएल प्रबंधन से मांग की है कि डकरा कांटा घर के पास ट्रकों के खड़े होने की समुचित व्यवस्था की जाए तथा यातायात को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि मुख्य मार्ग पर रोज लगने वाले जाम से आम लोगों को राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास पर इफ्तार पार्टी काआयोजन

संबंधित सामग्री

LPG सिलेंडरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा, DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक 

झारखंड

LPG सिलेंडरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा, DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक 

गैस कंपनियों का उभोक्ताओं से पैनिक बुकिंग नहीं करने का आग्रह

रांची के इन इलाकों में कल नहीं रहेगी बिजली, समय से पहले निपटा लें जरूरी काम 

झारखंड

रांची के इन इलाकों में कल नहीं रहेगी बिजली, समय से पहले निपटा लें जरूरी काम 

पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव उप समिति की बैठक, बिजली दरों में रियायत का सुझाव

झारखंड

पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव उप समिति की बैठक, बिजली दरों में रियायत का सुझाव

कृषि और झारखण्ड के किसानों के सर्वांगीण विकास के लिये अद्भुत एवं दूरगामी होंगे दोनों समझौते : शिल्पी नेहा तिर्की

झारखंड

कृषि और झारखण्ड के किसानों के सर्वांगीण विकास के लिये अद्भुत एवं दूरगामी होंगे दोनों समझौते : शिल्पी नेहा तिर्की

बजट सत्र के दौरान 14 मार्च को विधानसभा की बैठक, खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय

झारखंड

बजट सत्र के दौरान 14 मार्च को विधानसभा की बैठक, खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय