रश्मि इलेक्ट्रॉनिक में चोरी

चक्रधरपुर में रश्मि इलेक्ट्रॉनिक में चोरी, पुलिस ने टीम गठित कर बरामदगी की, मिली सफलता, चार गिरफ्तार  

पुलिस को मिली बड़ी सफलता चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक दुकान में 23-24 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया.

By : Ark Sahuliyar
चक्रधरपुर में रश्मि इलेक्ट्रॉनिक में चोरी, पुलिस ने टीम गठित कर बरामदगी की, मिली सफलता, चार गिरफ्तार  

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 
चक्रधरपुर/डेस्क:
पुलिस को मिली बड़ी सफलता चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक दुकान में 23-24 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. दुकान मालिक आशीष पाड़िया उम्र 42 वर्ष पिता जय प्रकाश पाड़िया ने 25 जुलाई को लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर चक्रधरपुर थाना में कांड संख्या 84/2026 धारा 303(2)/111(1)/313/317(2)/329(2)/331(4)/3(5) बीएनएस-2023 के तहत मामला दर्ज किया गया. 

आवेदन में लगभग 44 लाख 64 हजार 246 रुपये के मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान की चोरी का उल्लेख है. पुलिस के अनुसार अपराधियों ने दुकान के पीछे वेंटिलेटर तोड़कर पेड़ के सहारे अंदर प्रवेश किया. CCTV कैमरा और DVR तोड़कर ले गए. ऊपर से नीचे आते समय शटर और ग्रील का ताला भी तोड़ा गया. घटनास्थल से लोहे का सब्बल, पेचकस, वायर कटर, प्लास और स्लाइडरेंच जब्त किए गए.

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित रेणु ने पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु अमित कुमार, चक्रधरपुर एसडीपीओ डॉ सैयद मुस्तफा हाशमी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार और सीकेपी थाना प्रभारी अवधेश कुमार, सहित पुलिसकर्मियों की  विशेष टीम गठित की गई. और कार्रवाई का निर्देश किया टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन, गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के बाद आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की. उनके पास से चोरी में प्रयुक्त मोबाइल, चोरी के मोबाइल की लिस्ट और मोटरसाइकिल भी बरामद हुई. पुलिस आगे चोरी गए अन्य सामानों की बरामद करने में सफलता हाथ लगी. और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेज दिया जेल.