चंदवा के न्यायमूर्ति एल.पी.एन. शाहदेव उच्च विद्यालय रोल में चोरी दुर्भाग्यपूर्ण : प्रतुल शाहदेव

चोरी

चंदवा के न्यायमूर्ति एल.पी.एन. शाहदेव उच्च विद्यालय रोल में चोरी दुर्भाग्यपूर्ण : प्रतुल शाहदेव

घटना के शीघ्र उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

चंदवा के न्यायमूर्ति एलपीएन शाहदेव उच्च विद्यालय रोल में चोरी दुर्भाग्यपूर्ण  प्रतुल शाहदेव

राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत 
चंदवा/डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी झारखंड के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने महुआमिलान स्थित न्यायमूर्ति एल.पी.एन. शाहदेव उच्च विद्यालय, रोल के कंप्यूटर लैब से हजारों रुपये मूल्य की आठ बैटरियों की चोरी की घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताया है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले का शीघ्र उद्भेदन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह केवल विद्यालय की संपत्ति की चोरी नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिक्षा और उनके डिजिटल भविष्य पर सीधा प्रहार है. जिस कंप्यूटर लैब के माध्यम से बच्चों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, उसे निशाना बनाया जाना बेहद निंदनीय है.

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में महुआमिलान क्षेत्र में लाखों रुपये मूल्य के केबल की चोरी की घटनाएं भी सामने आई हैं. लगातार हो रही ऐसी वारदातें इस बात का संकेत हैं कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और उनमें कानून का भय कम होता जा रहा है.

प्रतुल शाहदेव ने बताया कि उन्होंने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों से इस मामले में बातचीत कर घटना के शीघ्र उद्भेदन का आग्रह किया है. उन्होंने चंदवा थाना में दर्ज शिकायत का उल्लेख करते हुए चोरी गई बैटरियों की बरामदगी सुनिश्चित करने तथा घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.

उन्होंने कहा कि विद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. दोषियों की त्वरित गिरफ्तारी से ही लोगों का कानून व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होगा और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.