जगन्नाथपुर मध्य विद्यालय कसीरा में चोरी, नकद और टैब गायब

चोरी

जगन्नाथपुर मध्य विद्यालय कसीरा में चोरी, नकद और टैब गायब

जगन्नाथपुर मध्य विद्यालय कसीरा में चोरी की घटना सामने आई है.

जगन्नाथपुर मध्य विद्यालय कसीरा में चोरी नकद और टैब गायब

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थानांतर्गत मध्य विद्यालय कसीरा में शुक्रवार रात चोरों ने हाथ साफ किया. चोरों ने स्कूल से नकदी और कई कीमती सामान चुराकर ले गए. सुबह जब बच्चे और रसोइया स्कूल पहुंचे तो ऑफिस, आईसीटी लैब और स्टोर रूम का ताला टूटा मिला. अंदर सामान बिखरे पड़े थे, जिसके बाद शिक्षकों को इसकी सूचना दी गयी. सूचना पर शिक्षक पहुंचे तो पता चला कि ऑफिस की अलमारी से 5000 रुपये नकद गायब है. साथ ही विभाग द्वारा दी गई आईसीटी लैब की टैबलेट भी चोरी हो गई. चोरों ने चावल गोदाम का ताला भी तोड़ा, लेकिन वहां से चावल नहीं ले गए. 

स्कूल में चोरी की सूचना शिक्षा विभाग और जगन्नाथपुर थाना को दी गयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इधर ग्रामीणों ने स्कूल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. उनका कहना है कि विद्यालय में चारदीवारी नहीं होने के कारण चोर आसानी से अंदर घुस गए.

इसे भी पढ़ें: एक बार फिर दहला बड़कागांव: हाईवा पर ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रिंस खान गैंग के नाम का पर्चा बरामद
 
संबंधित सामग्री

​​पलामू: गोली लगने से वृद्ध मिस्त्री की मौत, परिजनों ने जताई आत्महत्या की आशंका 

झारखंड

​​पलामू: गोली लगने से वृद्ध मिस्त्री की मौत, परिजनों ने जताई आत्महत्या की आशंका 

हुटार गांव में एक बुजुर्ग की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी.

कौन हैं नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी? 2004 से अब तक नहीं हारे एक भी चुनाव, जानिए उनका राजनीतिक सफर?

देश-विदेश

कौन हैं नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी? 2004 से अब तक नहीं हारे एक भी चुनाव, जानिए उनका राजनीतिक सफर?

प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाया गया. जानिए उनका अब तक का राजनीतिक सफ़र.

बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: अस्पताल के बाहर खड़ी थी दो-दो एम्बुलेंस, फिर भी 108 एम्बुलेंस के इंतजार में तड़पती रही गर्भवती

झारखंड

बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: अस्पताल के बाहर खड़ी थी दो-दो एम्बुलेंस, फिर भी 108 एम्बुलेंस के इंतजार में तड़पती रही गर्भवती

एक गर्भवती महिला 108 एम्बुलेंस के इंतजार में करीब 1 घंटे तक तड़पती रही.

चक्रधरपुर रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई, 24 लाख की रिश्वत लेते वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार

झारखंड

चक्रधरपुर रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई, 24 लाख की रिश्वत लेते वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार

चक्रधरपुर मंडल में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.

मैकलुस्कीगंज में ट्रेन की चपेट में आने से 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में ट्रेन की चपेट में आने से 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मैकलुस्कीगंज में रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया.