संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत
सोनाहातू/डेस्क: प्रखंड के रांगाडीह टांड़ मैदान में तीन दिवसीय गूंज महोत्सव का समापन के अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार गूंज संरक्षक सुदेश कुमार महतो,रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और अन्य अतिथियों के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. इसके पूर्व रंगाडीह मोड़ पर झारखंड आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो का आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया.
इस अवसर पर मंच पर सुदेश कुमार महतो ने राज्यपाल समेत सभी अतिथियों को शाॅल मोमेंटो और गुलदस्ता देखकर स्वागत किये.महोत्सव में राज्यपाल ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी स्व विनोद बिहारी महतो के स्मृति को स्थापित किया है.इनकी संघर्ष,सामाजिक चेतना,वैचारिक दिशा प्रदान करती है.गूंज महोत्सव के माध्यम से इनकी विचारों को स्थापित होते दिखाई दे रहा है. पढ़ो और लड़ो प्रेरणादायक है. इस महोत्सव से हमें विविधता में एकता दिखाई देती है.गूंज एक महोत्सव ही नहीं सामूहिक शक्ति का प्रतीक है.
इस आयोजन के लिए गूंज परिवार के संरक्षक सुदेश कुमार महतो की सराहना की. राज्यपाल ने छऊ कलाकारों और स्कूली छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर भाव विभोर हुए.रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि गूंज महोत्सव सांस्कृतिक और सामाजिक विषयों का प्लेटफार्म देने का काम करता है.हमें सांस्कृतिक और सामाजिक विषयों को आगे बढ़ने का प्रेरणा भी देता है.संरक्षक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि गूंज महोत्सव का आयोजन हमारे लिए एक दायित्व है. इसके पूर्व राज्यपाल और अतिथियों का स्वागत पाईका नाच और 500 नगाड़ा वादक के द्वारा किया गया.
- महोत्सव में पहलगाम आतंकी हमले से शहीद मनीष मिश्रा के माता पिता को सम्मानित किया गया.
- स्वतंत्रता सेनानी बुली महतो के वंशज को राज्यपाल के द्वारा सम्मानित किया गया.
- नक्सली हमले से शहीद राहे प्रखंड के भेलवाटिकर- सताकी गांव के सदानंद महतो के परिजन,दरहा गांव के सुरेंद्र स्वांसी और घासीराम महतो के परिजन,चैनपुर गांव के नीलमोहन महतो ओर खंजन महतो के परिजन को राज्यपाल के द्वारा सम्मानित किया गया.
- जल संरक्षण में राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने वाली झारखंड बालिका विद्यालय राहे को सम्मानित किया गया.
- लॉन बॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश महतो,सहित आर्चरी,बुशु, फुटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.
- मारदु गांव के सोनिया कुमारी जिसने बाघ को घर में बंद किया था. इन्हें भी राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया.
- विधानसभा के सभी खेल कोच को भी राज्यपाल के द्वारा सम्मानित किया गया.
- बुशु खिलाड़ियों को खेल किट राज्यपाल के द्वारा दिया गया. इस दौरान एक एंबुलेंस जनता को समर्पित किया गया.
- महोत्सव में कृषि प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसमें उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया.स्वास्थ्य जांच शिविर में 98 लोगों का जांच कर आवश्यक दवा दी गई.
- 75 लोगों का नेत्र जांच हुआ जिसमें 20 लोग का मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए इन सभी का महावीर आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर रांची में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा.
- अनुदीप फाऊंडेशन के द्वारा आयोजित रोजगार मेला में 80 युवकों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार देने के लिए चिन्हित किया तथा तत्काल 3 युवकों को नियुक्ति पत्र सौंपी गई.
- महोत्सव में पदमश्री मधु मंसूरी सहित कई स्थानीय कलाकारों के द्वारा नृत्य और गीत प्रस्तुत किया गया.
महोत्सव में सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी,राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश,पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस,पूर्व सांसद रामटहल चौधरी,पूर्व विधायक लंबोदर महतो,रामकुमार पाहन,डॉ देवशरण भगत,डोमन सिंह मुंडा, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, उपाध्यक्ष बीणा चौधरी,प्रवीण प्रभाकर,हरेलाल महतो,जिप सदस्य मंजू सिंह मुंडा पूर्व जिप अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा,जयपाल सिंह,चितरंजन महतो,श्याम महतो,संजय महतो,सहित मुखिया,पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन सुनील सिंह, दिनेश महतो और प्रकाश राम ने किया. महोत्सव में 300 से अधिक कार्यकर्ता विधि व्यवस्था में लगे थे..
यह भी पढ़ें: दक्षिण-पूर्व रेलवे इंटर कॉलेज भोजूडीह में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित