झारखंड विधानसभा में प्रस्तुत राज्य बजट दिशाहीन और तथ्यहीन बजट: आदित्य साहू

झारखंड विधानसभा में प्रस्तुत राज्य बजट दिशाहीन और तथ्यहीन बजट: आदित्य साहू

बजट में न कोई रंग दिखा और न खुशबू, यह रंगहीन और खुशबू विहीन बजट: आदित्य साहू

झारखंड विधानसभा में प्रस्तुत राज्य बजट दिशाहीन और तथ्यहीन बजट आदित्य साहू

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार द्वारा 2026.27 के लिए प्रस्तुत बजट को दिशाहीन तथ्यहीन बजट बताया. आदित्य साहू ने कहा कि यह बजट रंगहीन है और खुशबू विहीन भी. आदित्य साहू ने कहा कि 1.58 लाख करोड़ का बजट प्रस्ताव  केवल गोल मटोल आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण है. इसमें राज्य के विकास का कोई विजन नहीं दिखाई पड़ता है. कहा कि ऐसा लग रहा था जैसे वित्तमंत्री जी आधे मन से भाषण पढ़ रहे थे. एकबार भी मुख्यमंत्री जी ने मेज थप थपा कर प्रोत्साहित नहीं किया. वित्तमंत्री जी आदर्श बजट बता रहे थे. राज्य के सभी वर्गों युवा, किसान, महिला, उद्यमी से सलाह लेकर बनाया गया बजट बता रहे थे लेकिन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने स्वयं कुछ दिनों पूर्व बयान दिया था कि बजट के विषय में मुझे कोई जानकारी नहीं,मुझसे पदाधिकारी कुछ पूछ नहीं रहे. 

आदित्य साहू ने कहा कि समझ में नहीं आता कि राज्य सरकार किस दिशा में और कैसे चल रही है जिसमें राज्य के वित्त मंत्री ऐसे  दुर्भाग्यपूर्ण बयान देते हैं. वित्त मंत्री हंसना और गाल फुलाना एक साथ करना चाह रहे हैं. एक तरफ किसी के पैर पर झुकने से अच्छा अपने पैरों पर खड़ा होने की बात भी करते है दूसरी ओर केंद्र सरकार को पानी पी पी कर गाली देते हैं. कहा कि 1 लाख 36 हजार करोड़ के बकाए की बात खूब कर रहे लेकिन बार बार पूछने के बाद भी आज तक राज्य की हेमंत सरकार नहीं बता पाई कि कब कब का किस मद में बकाया है. यह सरकार केवल इसे मुद्दा बनाकर अपनी नाकामियों को छुपाने का प्रयास करती है. कहा कि इस बजट को बाल बजट बता रही  सरकार लेकिन राज्य के हजारों  लापता बच्चों की कोई चर्चा  बजट में नहीं की गई.

आदित्य साहू ने कहा कि इसी राज्य में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी खून चढ़ाया गया.ऐसे प्रभावित बच्चों के विषय  में कोई घोषणा नहीं की गई. जेंडर बजट की बात कर रहे लेकिन रोज रोज हो रहे बलात्कार ,हत्या की रोक केलिए कोई विशेष प्रावधान कि बात नहीं की गई. कहा कि राज्य सरकार ने पैसों की कोई कमी नहीं होने की बात की लेकिन 3200 रुपए क्विंटल धान खरीदने में यह सरकार पूरी तरह विफल रही. 2450 रूपये भी किसानों तक नहीं मिले.इसे भी बिचौलिए खा गए. अपनी घोषणा के अनुरूप 400 रुपए में गैस सिलेंडर देने की बात पर कोई प्रस्ताव नहीं है बजट में. आत्मा को मार कर बनाई गई पेसा नियमावली पर सरकार पीठ थपथपा रही जिसको खुद आदिवासी समाज ही स्वीकार नहीं कर रहा.

उन्होंने कहा कि पैसों को कोई कमी नहीं है तो फिर राज्य के बच्चों  की. छात्रवृत्ति क्यों  बकाया है. विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन क्यों बकाया है. मईयाँ सम्मान में सभी महिलाओं को दिए जाने की घोषणा को क्यों अमल में लाने की बात नहीं की गई. कहा कि इस सरकार ने अपने आय के अतिरिक्त स्रोत में सीएसआर फंड की चर्चा की है. जो औद्यौगिक विकास से ही संभव है. राज्य में डी एम एफ टी फंड जो मोदी  सरकार की देन है लेकिन जिस प्रकार से पदाधिकारियों की सुख सुविधा में इसका दुरूपयोग हुआ है वह जग जाहिर है. इसका बड़ा घोटाला राज्य में हुआ है. इसके जांच की कोई चर्चा नहीं हुई. कहा कि ऐसा लगता है जैसे खाता न बही जो झामुमो कांग्रेस कहे वही सही. कहा कि राज्य के वित्त मंत्री ने विभागों को पत्र लिखकर 10हजार करोड़ के हिसाब नहीं मिलने, घोटाला की बात की है लेकिन बजट में इसकी कोई चर्चा नहीं की.

उन्होंने पिछले बजट खर्च का ब्यौरा देते हुए कहा कि अबतक 50% राशि ही राज्य सरकार खर्च कर पाई है. आखिर नए बजट प्रावधान का क्या मतलब. कहा कि कृषि में अबतक 29.80%,भवन निर्माण में 36.07% स्वास्थ्य में 61.34% पेयजल में 5.81%,खाद्य सुरक्षा में 33.55% ,उच्च और तकनीक शिक्षा में 37.73%,उद्योग में 39.41% राशि ही खर्च हुई. कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि आदिवासी,दलित,पिछड़े समाज केलिए निर्धारित बजट मात्र 28%ही खर्च हुई है.ये कैसे आदिवासी समाज के मुख्यमंत्री हैं. साहू ने कहा कि केंद्र सरकार ने लगातार अपेक्षा से अधिक सहायता झारखंड को की है. 2026 ..27 में राज्य को 51,236 करोड़ रुपए टैक्स के मिलेंगे.केंद्रीय सहायता 25..26 में 3.14 लाख करोड़ तथा 1.04 लाख करोड़ मिली.
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने झारखंड को 2.02 करोड़ लोगों के जनधन खाते खोले, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना में 88.4 लाख, पीएम सुरक्षा बीमा योजना में 1.6 करोड़ जोड़े गए.मुद्रा योजना में 89 हजार करोड़ रुपए वितरित हुए,अटल पेंशन योजना 25.6 लाख लोग जुड़े हैं, किसान सम्मान निधि में 18.8 लाख किसान लाभान्वित हो रहे.गरीब कल्याण अन्न योजना से 2करोड़ 64 लाख लोग लाभान्वित हो रहे. इसके अतिरिक्त हाईवे, रेलवे, हवाई सुविधा, एयरपोर्ट, एम्स, आईआईटी, पर्यटन, आदिवासी कल्याण की योजनाएं झारखंड की धरती पर उतरी है.

निकाय चुनाव मतगणना बीच में रोके नहीं राज्य सरकार
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने कहा कि मतदान में पराजित यह सरकार मतगणना में लूट का प्रयास की योजना बना रही. रात 8 बजे मतगणना रोक कर दूसरे दिन पूरा करने के पीछे मंशा ठीक नहीं. कहा कि ऐसे भी सीसीटीवी कैमरा केवल दिखावा है, कोई काम नहीं कर रहा ऐसी सूचना मिल रही. कहा कि रात में कोयला,बालू चोरी के बाद अब वोट चोरी का प्रयास राज्य सरकार कर रही. उन्होंने निर्वाचन आयोग से मतगणना को बीच ने नहीं रोकने का आग्रह किया. आज की प्रेसवार्ता में कोषाध्यक्ष दीपक बंका, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव भी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें- आम आदमी को निराश करने वाला बजट: रघुवर दास

 

संबंधित सामग्री

दो साल से अधर में सड़क निर्माण, आजसू नेता ने CM समेत अधिकारियों को लिखा पत्र, जांच की मांग

झारखंड

दो साल से अधर में सड़क निर्माण, आजसू नेता ने CM समेत अधिकारियों को लिखा पत्र, जांच की मांग

जेवियर स्कूल से हुमटा ग्राम तक की सड़क पिछले दो वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है. दो साल पहले टेंडर होने के बावजूद आज तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है.

शिव मंदिर में निकला विशाल नाग, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

झारखंड

शिव मंदिर में निकला विशाल नाग, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

गुरुवार शाम लगभग 6 बजे ग्राम अजमेरी स्थित शिव मंदिर में उस समय कौतूहल और श्रद्धा का माहौल बन गया, जब मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का द्वार खोलने पहुंचे.

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे कपड़ा व्यापारी बाइक से गिरे, दो घायल

झारखंड

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे कपड़ा व्यापारी बाइक से गिरे, दो घायल

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर छतरपुर के समीप एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में बाइक सवार दो कपड़ा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए.

गावां में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह गिरा पेड़, 2 घंटे तक आवागमन रहा बाधित

झारखंड

गावां में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह गिरा पेड़, 2 घंटे तक आवागमन रहा बाधित

गिरीडीह के गावां प्रखंड में गुरुवार शाम को आई आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई. आंधी और बारिश से गावां टीवीएस शोरूम के पास एक सूखा चिरौता पेड़ गिर जाने से 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर नीचे गिर गया.

घाघरा पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

झारखंड

घाघरा पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

घाघरा पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के एक मामले में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में गढ़वा निवासी रोहित कुमार उर्फ दीपक, पलामू के चैनपुर