धनबाद में मेयर पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी, 3 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द 

By : Ark Sahuliyar
धनबाद में मेयर पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी, 3 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
धनबाद में मेयर पद के लिए दाखिल किये गये नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी हो गई है. जांच के दौरान 3 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया गया है. ऐसे में अब मेयर पद के लिए 30 नामांकन पत्र स्वीकृत हुए हैं. नामांकन रद्द होने के पीछे दस्तावेज की कमी, पूरी तरह दर्ज न हुई आवश्यक जानकारियां और काम आयु सीमा बड़ी वजह रही. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश्वर महतो और डॉ. सुशील कुमार द्वारा दाखिल नामांकन पत्रों के संलग्न एफिडेविट अधूरे पाये गये और शपथ पत्र में आवश्यक जानकारियां पूरी तरह से दर्ज नहीं पाई गई, जिसके कारण दोनों उम्मीदवारों का नामांकन अमान्य घोषित कर दिया गया. वहीं, पुष्पा कुमारी का नामांकन कम आयु के कारण रद्द कर दिए गए. एफिडेविट में उनकी उम्र 27 वर्ष पाई गई, जिसके वजह से निर्वाचन अधिकारी द्वारा उनका नामांकन स्वीकार नहीं किया गया.

बता दें कि, धनबाद मेयर पद के लिए 33 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था. जिसमें से तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है.  धनबाद मेयर पद के चुनावी मुकाबले में अब 30 उम्मीदवार बचे हैं. शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई है. ऐसे में नामांकन वापसी की प्रक्रिया खत्म होने के बाद आयोग द्वारा मेयर पद के उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी.

ये भी पढें- Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक खत्म, CM हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.