अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
बालूमाथ/डेस्क: शनिवार रात रामनवमी को लेकर बालूमाथ थाना चौक पर आयोजित मंडल अखाड़ा में बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश राम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लातेहार जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी सहित कई जन प्रतिनिधि गणमान्य लोग उपस्थित रहे. जिन्हें महावीर मंदिर रामनवमी पूजा समिति मंडल अध्यक्ष रौशन कुमार गुप्ता ने पकड़ी पहना कर और बुके देकर भव्य स्वागत किया.अखाड़े की शुरुआत विधायक प्रकाश राम सहित मंचासिन अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.इस दौरान विभिन्न अखाड़ों द्वारा प्रदर्शित लाइव झांकियां, डीजे साउंड आकर्षण का केंद्र बना रहा. जिनको देखने के लिए 25 से 30 हजार रामभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी.
झांकी में ताड़का वध,भगवान विष्णु का "ब्रहा" अवतार , राधा कृष्ण का मनमोहक नृत्य, अघोड़ी का डांस,लंका में माता सीता और रावण और बजरंग बली का अनूठा दृश्य,लाठी डंडे से बजरंगियों द्वारा एक से बढ़ाकर एक कर्तव्य दिखाया जो दर्शकों को खूब पसंद आएं.जुलूस में बजरंगियों द्वारा श्री राम, बजरंग बली के जय घोष से पूरा शहर गूंज उठा.वहीं डीजे के बिट पर युवा झूमते हुए नजर आए. वहीं आयोजन समिति द्वारा अच्छा झांकियां प्रदर्शन करने वाले को पुरस्कृत किया गया. जिनमें बड़का बालूमाथ प्रथम,टमटम टोला द्वितीय और अम्बेडकर नगर की अखाड़ा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.
जिन्हें विधायक ने भव्य चमचमाती शील्ड देकर सम्मानित किया. बाकी अखाड़ा महावीर मंडल, चट्टी टोला, चेताग़,महावीर मंदिर की अखाड़ा को सांत्वना पुरस्कार दी गई. मौके पर विधायक प्रकाश राम ने अपने संबोधन में रामनवमी के पूर्व मंडल अध्यक्ष स्व राजेंद्र प्रसाद साहू को याद कर कहा उनकी कमी हमेशा रहेगी. मौके पर उन्होंने रामभक्तों को भगवान विष्णु के सातवें अवतार श्री राम के जन्मोत्सव की बधाई देते हुवे कहा कि यह त्यौहार नैतिकता और कर्तव्य का स्मरण करता है.यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म की विजय , परिवार, त्याग, समर्पण के प्रतीक है. मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम के पद चिह्न पर चलने की आवश्यकता है. तभी एक सुंदर समाज का निर्माण किया जा सकता है.
वहीं समाजसेवी रामनाथ सिहर, उमेश सिंह, शैलेश सिंह, संजय यादव, झामुमो नेत्री रीना उरांव, सुनील पांडे, निर्मल सिंहा आदि लोगों ने कार्यक्रम का संबोधन किया और कई महत्वपूर्ण बातों को कहा. इस दौरान मंच संचालन सुरेंद्र गुप्ता एवं विशाल कुमार उर्फ गोलू ने की.वहीं गोविंद साव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ रविवार छः बजे कार्यक्रम समाप्त हुई. मौके पर दिवाकर प्रसाद उर्फ धोनी को विधायक ने रामनवमी पूजा में बढ़ चढ़ कर भाग लेने और अच्छे कार्य के लिए तलवार भेंट कर पुरस्कृत किया.
इस दौरान उपरोक्त लोगों के अलावे प्रशासनिक सेवा अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, कृष्णा यादव, मनोहर साव,गंगेश्वर यादव, त्रिवेणी साव, रवि रजक, अखिलेश भोक्ता, अर्जुन साव, राजू साव,अरुण साव, बहादुर साव, बालेश्वर साव, देवनंद प्रसाद, तुलसी साव, प्रदीप साव उर्फ पु टू न, रवि रजक सहित मंचासिन कई गणमान्य लोग मौजूद थे. वहीं समाजसेवी गुड्डू कुमार,निखिल अग्रवाल, अमित कुमार,केदार गुप्ता आदि लोगों द्वारा रामभक्त, ग्रामीणों को पूड़ी, बुंदिया सब्जी शरबत आदि का भंडारा खिलाया गया. इस दौरान डीएसपी बिनोद रवानी के नेतृत्व में सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे.
यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा