अवैध खनन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले के आरोपी सुनील यादव की याचिका पर 22 दिसंबर को होगी सुनवाई 

By : Ark Sahuliyar
अवैध खनन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले के आरोपी सुनील यादव की याचिका पर 22 दिसंबर को होगी सुनवाई 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
1250 करोड़ की अवैध खनन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले के आरोपी सुनील यादव की जप्त की गई सामान की मांग वाली याचिका पर 22 दिसंबर को पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी. मामले में ईडी को जवाब दाखिल करना है. सुनील यादव ने 25 जून को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जप्त की गई सामान रिलीज करने की गुहार लगाई है. बता दें कि कुर्की के दौरान सुनील यादव के घरेलू सामान ईडी ने जप्त किया था. ईडी की गिरफ्त से दूर रहने से पहले कुर्की हुई थी. जिसके बाद 26 अगस्त 2023 को सुनील यादव को गिरफ्तार किया गया था. 1250 करोड़ की अवैध खनन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में पंकज मिश्रा के साथ सुनील यादव, उनके भाई दाहू यादव और  पिता पशुपति यादव को भी लिप्त पाया गया था. फिलहाल सुनील यादव जमानत पर जेल से बाहर है. उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है.

ये भी पढ़ें- ऑपरेशनल कारणों से Indigo की सात फ्लाइट कैंसिल, देखें पूरी डिटेल्स 
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.