न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड समेत पूरे देश में चांद नजर आने की पुष्टि के बाद रमजान की शुरुआत का ऐलान कर दिया गया है. इमारत-ए-शरिया ने भी चांद नजर आने की आधिकारिक पुष्टि करते हुए घोषणा की है कि 19 फरवरी को पहला रोज़ा रखा जाएगा. इस ऐलान के साथ ही मुस्लिम समुदाय में रमजान की तैयारियां शुरू हो गई हैं. रमजान का महीना इबादत, रोज़ा, तरावीह और दान-पुण्य (जकात/फित्रा) के लिए खास माना जाता है. रमजान के दौरान रोज़ेदार सुबह सहरी के बाद रोज़ा रखते हैं और शाम को इफ्तार के साथ रोज़ा खोलते हैं. मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ अदा की जाती है और पूरे महीने इबादत का खास माहौल रहता है.
News11 Bharat की ओर से आप सभी को रमजान मुबारक!