दरोगा मीरा सिंह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में रांची PMLA की विशेष अदालत में हुई सुनवाई, आरोपी को सौंपा गया पुलिस पेपर

By : Vaibhaw Vikram
दरोगा मीरा सिंह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में रांची PMLA की विशेष अदालत में हुई सुनवाई, आरोपी को सौंपा गया पुलिस पेपर

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि विवादित महिला दरोगा मीरा सिंह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में रांची PMLA की विशेष अदालत में आज (6 मई) सुनवाई हुई है. सुनवाई के बाद आरोपी महिला दरोगा मीरा सिंह को पुलिस पेपर सौंप दिया गया है. साथ ही कोर्ट इस मामले में आरोप गठन की प्रक्रिया अब शुरू कर देगा.  वहीं बताया जा रहा है कि इस मामले में कोर्ट की अगली सुनवाई 30 मई को होगी. 

आपक जानकारी के लिए बता दें, आरोपी दरोगा मीरा सिंह को ED ने अभियुक्त बनाते हुए कांड संख्या ECIR 8/2025 दर्ज किया है. जिस पर विशेष अदालत संज्ञान ले चुकी है. बता दें, आरोपी दारोगा मीरा सिंह और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर ED ने बीते दो साल पहले छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान ED को मौके से 12.50 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे.

नगद के साथ साथ ED को मौके से आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए थे. आपकी जानकारी के लिए बता दें, मीरा सिंह खूंटी में पदस्थापन के दौरान पहली बार विवादों में आई थीं. ACB ने उन्हें 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था. बाद में ED ने ACB द्वारा दर्ज केस को टेकओवर कर मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की.

यह भी पढ़ें: हत्यारे पति पर हुआ आरोप गठित, HC ने सुनाया फैसला
 
संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.