दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर बोकारो में मास्टर सोबरेन मांझी जिला पुस्तकालय का उद्घाटन

By : News11 Bharat
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर बोकारो में मास्टर सोबरेन मांझी जिला पुस्तकालय का उद्घाटन

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: दिशोम गुरू शिबू सोरेन की 82वें जन्म दिन पर उनकी स्मृति में बोकारो के रामरूद्र में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में रविवार को मास्टर सोबरेन मांझी जिला पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया. साथ ही मानव शास्त्र, विशेषकर विश्वस्तर पर आदिवासी जनजीवन के अध्ययन पर केंद्रीत 

गुरूजी रात्रि पाठशाला की भी शुरूआत करते हुए राज्य के उच्च शिक्षामंत्री सुदिव्य कुमार ने दिशोम गुरु को याद करते हुए कहा कि आज एक लंबे अरसे के बाद पहला ऐसा मौका हैं जब गुरु जी हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन उनके विचार आदर्श सब साथ हैं. झारखंड देश का अत्यंत पिछड़ा राज्य है, लेकिन गुरु जी की एक आवाज पर झारखंड के कोने-कोने से लोग झारखंड बचाने को लेकर जुट जाते थे.

सुदिव्य कुमार ने आगे कहा कि कोई पेड़ तभी मजबूत होता हैं जब उसकी जड़ मजबूत होती हैं, आज हम उसी जड़ को मजबूत करने आए हैं. हर सेक्टर में नौकरी कम हो रही हैं, लेकिन सरकार युवाओं को नौकरी देने का काम कर  रही है.

मंत्री ने आगे कहा कि आपके घर की थोड़ी बहुत जिम्मेदारी हम भी उठा रहे हैं. बिजली बिल माफ कर, मईया सम्मान देकर. आप एक कदम चलिए हम आपको दस कदम लेकर चलेंगे. पूरे देश का पेट हम लोग भरते हैं. हमारे कोयला से पूरा देश रोशन होता हैं. सरकार बच्चों को विदेश भेज रही हैं पढ़ाई के लिए. झारखंड में अभी और बहुत कुछ करना है.

यह भी पढ़ें: रांची में आरुष सोरेन डिक्रोसे के घर चोरी करना वाला चोर सामान के साथ गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.