अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को राज्य के सभी मंडलों में मनाएगी झारखंड़ भाजपा

योग दिवस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को राज्य के सभी मंडलों में मनाएगी झारखंड़ भाजपा

राज्य के 30 सांगठनिक जिलों  के 595 मंडलों में प्रदेश स्तरीय बड़े नेताओं की होगी भागीदारी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को राज्य के सभी मंडलों में मनाएगी झारखंड़ भाजपा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को झारखंड भाजपा राज्य के सभी मंडलों में व्यापक रूप से मनाने की तैयारी में युद्ध स्तर पर जुटी हुई है. इसको लेकर झारखंड़ प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों, सभी  सांसदों, विधायकों एवम सभी जिला अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में योग दिवस संबंधी बड़े आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं. झारखंड़ भाजपा के सभी 30 सांगठनिक जिला के अंतर्गत पड़ने वाले 595 मंडलों में प्रदेश स्तरीय बड़े नेताओं को योग दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भेजना निश्चित किया गया है.

 इस संबंध में झारखंड़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू रांची महानगर के कार्यालय में योग करेंगे. वही बाबूलाल मरांडी ऑक्सीजन पार्क रांची, अर्जुन मुंडा घोड़ाबाँदा जमशेदपुर में, पूर्व मुख्यमंत्री सह उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन धुर्वा मंडल रांची में, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा जगरनाथपुर चाईबासा में, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह पटेल पार्क हरमू मैदान, केंद्रीय महिला एवम बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी चन्द्रावती हाई स्कूल डोमचांच, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आयुष मंत्रालय रांची में तथा झारखंड़ विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल अरगोड़ा मंडल में योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके अलावा पूरे राज्य में विभिन्न जिलों, मंडलों में अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रहेगी. 

गौरतलब है कि दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित करके 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था. तब से हर साल यह दिन भारत समेत पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. देश और दुनिया के कई छोटे और बड़े संगठन भी अपने स्तर पर योग दिवस को धूमधाम से मनाते हैं. कार्यक्रमों में आम जनता की भागीदारी भी व्यापक तौर पर देखी जाती है.

संबंधित सामग्री

जोन्हा फॉल में डूबने से जल संसाधन विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर अर्णब मुंडा की मौत 

झारखंड

जोन्हा फॉल में डूबने से जल संसाधन विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर अर्णब मुंडा की मौत 

फॉल के ऊपर नदी में देर शाम नहाने के दौरान हुआ हादसा

डुमरी में कांग्रेस का संवाद सह BLA-2 पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं से मैपिंग प्रक्रिया गंभीरता से लेने की अपी

झारखंड

डुमरी में कांग्रेस का संवाद सह BLA-2 पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं से मैपिंग प्रक्रिया गंभीरता से लेने की अपी

प्रखंड मुख्यालय परिसर में कांग्रेस पार्टी की ओर से संवाद सह बीएलए-2 पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सरईडीह शिव मंदिर के पांचवें स्थापना दिवस समारोह का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब 

झारखंड

सरईडीह शिव मंदिर के पांचवें स्थापना दिवस समारोह का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब 

बरवाडीह प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में विख्यात सरईडीह शिव मंदिर के पांचवें वार्षिक स्थापना दिवस समारोह का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ.

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुंडू में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण का शिलान्यास

झारखंड

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुंडू में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण का शिलान्यास

झारखंड सरकार की डीएमएफटी (DMFT) योजना के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बुंडू में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को संपन्न हुआ.

लोहरा गांव में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 9500 किग्रा जावा महुवा विनष्ट, 800 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त 

झारखंड

लोहरा गांव में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 9500 किग्रा जावा महुवा विनष्ट, 800 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त 

करीब 9500 किग्रा जावा महुवा विनष्ट करते हुए शराब बनाने की सामग्री, बर्तन इत्यादि एवं करीब 800 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया गया.