झारखंड बंद का खूंटी जिले में व्यापक असर, वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप्प

झारखंड बंद का खूंटी जिले में व्यापक असर, वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप्प

झारखंड बंद का खूंटी जिले में व्यापक असर वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप्प

संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत 

खूंटी/डेस्क:  पड़हा राजा एवं अबुआ झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सोमा मुंडा के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा शनिवार को आहूत झारखंड बंद का खूंटी जिले में व्यापक असर देखने को मिला खूंटी जिले के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान, पूरी तरह बंद रही. जिला मुख्यालय के अलावा मुरहू, तोरपा, तपकरा, अड़की, कर्रा सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में सभी दुकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह से ही स्वत: बंद रहे. वहीं सड़क पर यात्री वाहनों का परिचालन भी पूरी तरह से ठप रहा जिला मुख्यालय स्थित बाजार टांड़ के समीप खूंटी चाईबासा एवं खूंटी तमाड़ मुख्य पथ को जाम कर दिया गया था. वहीं अन्य क्षेत्रों में भी कई जगह सड़क जाम कर प्रदर्शन किया है. 

ज्ञात हो कि झारखंड आंदोलनकारी एवं पड़हा राजा सोमा मुंडा की गत सात जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन हत्या के मुख्य साजिशकर्ता और शूटर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. आदिवासी संगठनों का आरोप है कि पुलिस मामले की लीपापोती करने का प्रयास कर रही है और जन दबाव के कारण निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपा रही है.

इधर झारखंड बंद को लेकर रांची खूंटी सड़क मार्ग बॉर्डर पर टायर जलाकर सड़क जाम किया गया. बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा सड़क पर बैनर पोस्टर लेकर डटे थे. साथ ही हूटार चौक, खूंटी पिपराटोली और भगत सिंह चौक पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष और स्थानीय युवा बंद कराने सड़क पर उतरे थे. 

बंद समर्थकों बैनर में लिखा था पुलिस असली शूटरों को गिरफ्तारी करे, पुलिस लीपापोती न करे. सोमा मुंडा हत्याकांड की सीबीआई जांच हो. असली हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करे और कड़ी से कड़ी सजा दिलाए. 

झारखंड बंद को लेकर पड़हा संयोजक महादेव मुंडा, सामाजिक कार्यकर्त्ता यासीन अंसारी, जीतराय मुंडा, शीला सांगा, अरुण संगा समेत कई स्थानीय लोगों ने हेमंत सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द असली शूटरों की गिरफ्तारी हो और कड़ी से कड़ी सजा दिलाईं जाए.

यह भी पढ़ें: राजगंज: तेतुलमारी सड़क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त