न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: हजारीबाग जिले के तत्कालीन डीसी रहते हुए सेवायत भूमि की अवैध खरीद-बिक्री में शामिल होने के आरोपों में जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान एसीबी और बचाव पक्ष की ओर से प्रस्तुत दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.
अब विनय चौबे की जमानत याचिका पर मंगलवार को फैसला सुनाए जाने की संभावना है. इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में चल रही है. जिस प्रकरण में विनय चौबे ने हाईकोर्ट से जमानत की मांग की है, उसमें अगस्त महीने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने इस संबंध में कांड संख्या 9/2025 दर्ज किया है. इससे पहले हजारीबाग स्थित एसीबी की विशेष अदालत ने 16 सितंबर को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया. इस मामले में एसीबी ने विनय चौबे के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है. सुनवाई के दौरान एसीबी की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुमित गड़ोदिया ने पक्ष रखा, जबकि विनय चौबे की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आर.एस. मजूमदार ने अदालत में दलीलें पेश कीं.
ये भी पढ़ें- झारखंड सरकार ने IAS तबादला आदेश में किया आंशिक संशोधन, छवि रंजन होंगे स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव
निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
संबंधित सामग्री
पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका
जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.
मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद
पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।
25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल
कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.
झारखंड आ रहे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, 8 अक्टूबर को रांची में होगा खास कार्यक्रम
8 अक्टूबर को मंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी रांची आयेंगे
नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी
नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।