तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर घायल

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर घायल

तेज रफ्तार का कहर आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर घायल

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क:  चंदनकियारी–धनबाद हाइवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. चंदनकियारी थाना क्षेत्र के लाघला के समीप विपरीत दिशा से आ रही दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों में शिवलाल महतो नामक अधेड़ व्यक्ति की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही चंदनकियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शिवलाल महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, बोकारो रेफर कर दिया. वहीं, दूसरे घायल का भी इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हो सकता है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त ने समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर उर्वरक अनुज्ञप्ति धारक के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

संबंधित सामग्री

भागलपुर: मशाकचक में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराएदार समेत तीन गिरफ्तार

बिहार

भागलपुर: मशाकचक में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराएदार समेत तीन गिरफ्तार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से तपोवन मंदिर के महंत ओम प्रकाश शरण के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से तपोवन मंदिर के महंत ओम प्रकाश शरण के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की

चंदनकियारी: रात में भटक रहा विक्षिप्त युवक सुरक्षित परिवार तक पहुंचाया गया

झारखंड

चंदनकियारी: रात में भटक रहा विक्षिप्त युवक सुरक्षित परिवार तक पहुंचाया गया

चैती दुर्गा पूजा महोत्सव पर देवरी के चैती दुर्गा मंदिर परिसर से निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

झारखंड

चैती दुर्गा पूजा महोत्सव पर देवरी के चैती दुर्गा मंदिर परिसर से निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

दुःखद: चाईबासा के टुंगरी में कम अंक आने पर DAV के छात्र ने की आत्महत्या

झारखंड

दुःखद: चाईबासा के टुंगरी में कम अंक आने पर DAV के छात्र ने की आत्महत्या