हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में नये पोस्टमार्टम हाउस का हुआ शिलान्यास

हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में नये पोस्टमार्टम हाउस का हुआ शिलान्यास

हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में  नये पोस्टमार्टम हाउस का हुआ शिलान्यास

विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क/डेस्क:  हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस का शिलान्यास किया गया. शिलान्यास कार्य स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि के रूप में राजद के अनुमंडलीय अध्यक्ष खुर्शीद खान,नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, राजद नेता जाकिर अली उर्फ राज अली आदि ने नारियल फोड़कर किया.मौके पर राजद के अनुमंडलीय अध्यक्ष खुर्शीद खान ने कहा कि हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र के समूचीत विकास को लेकर स्थानीय विधायक प्रतिबद्ध है.विधायक के कुशल मार्गदर्शन में प्राथमिकता के आधार पर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य कई विकास के योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य लगातार जारी है. उन्होंने कहा कि पुराना पोस्टमार्टम हाउस काफी जर्जर अवस्था में था वही बरसात के दिनों में पुराना पोस्टमार्टम हाउस पानी में डूब जाता था, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों व आम लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था. नए पोस्टमार्टम हाउस बनने से हुसैनाबाद,हैदरनगर ,मोहम्मदगंज,देवरी,दंगवार समेत आसपास के क्षेत्र के लोगों परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा. शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिन सिंह,राजेश्वर यादव, चीकू सिंह,धर्मेंद्र सिंह, छोटु ,बबलू,चंदन, राजेश, प्रिंस,अमर,प्रदीप पटेल, सैयद सैफ हुसैन समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: राहे के दुल्मी में रामनवमी की झांकियों ने मन मोहा, युवाओं के जोश और उत्साह से गुलजार हुआ इलाका!

संबंधित सामग्री

कांके में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे

झारखंड

कांके में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे

चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

झारखंड

चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

राजगंज थाने में शांति समिति की बैठक, नए थाना प्रभारी का ग्रामीणों से हुआ परिचय

झारखंड

राजगंज थाने में शांति समिति की बैठक, नए थाना प्रभारी का ग्रामीणों से हुआ परिचय

हुसैनाबाद नगर अध्यक्ष ने फीता काटकर किया डिजनीलैंड मेले का उद्घाटन

झारखंड

हुसैनाबाद नगर अध्यक्ष ने फीता काटकर किया डिजनीलैंड मेले का उद्घाटन

मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक एकता का केंद्र हैं ऐसे आयोजन - नगर अध्यक्ष

बालूमाथ बीएलओ का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न, विभिन्न बिन्दुओं की विस्तार से दी गयी जानकारी

झारखंड

बालूमाथ बीएलओ का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न, विभिन्न बिन्दुओं की विस्तार से दी गयी जानकारी