न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्कः- सिमडेगा शहर के खैरनटोली स्कूल मुहल्ला मैदान में आयोजित प्रथम सूफियान ख़ान स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूषण बाड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया.
बता दें कि डीएवी स्कूल का छात्र सूफियान बहुत अच्छा वेट लिफ्टर था. लेकिन एक सड़क हादसे में असमय उसका इंतकाल हो गया. आज उसी की स्मृति में सूफियान खान स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत की गई. आज टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद जब सिमडेगा विधायक ने खुद मैदान में उतरकर बल्लेबाज़ी की, तो दर्शकों की तालियों की गूंज थमने का नाम नहीं ले रही थी. विधायक के दमदार शॉट्स और बेहतरीन टाइमिंग ने खिलाड़ियों का दिल जीत लिया. विधायक के बैटिंग और बॉलिंग देखकर उपस्थित दर्शकों ने कहा कि हमारे विधायक सिर्फ़ हॉकी नहीं, क्रिकेट में भी मंजे हुए खिलाड़ी की तरह बल्लेबाज़ी करते हैं. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि खेल सिर्फ़ प्रतियोगिता नहीं समाज को जोड़ने वाला सबसे मजबूत सेतु है. खेल के मैदान में न जाति रहती है, न धर्म सिर्फ़ प्रतिभा, मेहनत और टीमवर्क बोलता है. जिले का युवा जिस अनुशासन और लगन के साथ खेल रहा है, वह सिमडेगा का भविष्य सुनहरा होने का प्रमाण है. हमारी सरकार और संगठन युवाओं को बेहतर प्लेटफ़ॉर्म देने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है. जिस तरह खिलाड़ी मैदान में संघर्ष करते हैं, उसी तरह हम भी आपके विकास के लिए संघर्षरत हैं.
कार्यक्रम में उपस्थित जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सूफियान ख़ान स्मृति टूर्नामेंट युवाओं के सपनों को उड़ान देने का अवसर है. हमारे जिले की पहचान खेलों से है और यहाँ का हर बच्चा खेलों में कुछ कर दिखाने की क्षमता रखता है. जो भी खिलाड़ी आज मैदान में उतर रहे हैं, वे आने वाले समय में राज्य और देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं. हम सभी का दायित्व है कि इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का वातावरण दें.
मौके पर डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल सुजय कुमार मिश्रा,सदर साहब मो ग्याश,विधायक प्रतिनिधि एजाज अहमद,सदर विधायक प्रतिनिधि सलमान खान,नगर विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद, विधायक प्रतिनिधि निरोज बड़ा,विधायक प्रतिनिधि सज्जाद अंसारी,साबिर खान, अरबिंद लुगुन,विनय तिग्गा,उर्मिला केरकेट्टा, शोभेन तिग्गा, सुचिता तिर्की ,मो तनवीर खान,पिंटू आलम, सदाब खान,मो जाहिद आदि शामिल थे.
ये भी पढ़ेंः- धर्मेंद्र के याद में रखा गया प्रार्थना सभा, आखिरी सलाम देने हेमा मालिनी के जुहू स्थित घर पहुंचे जाने-माने हस्ती