न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: सोमवार रात करीब 7:00 बजे राजगंज थाना क्षेत्र के कोलकाता-दिल्ली 6 लेन जीटी रोड मुख्य मार्ग पर बर्ड्स गार्डेन स्कूल के समीप सड़क दुर्घटना हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्रोंक्स कार (वाहन संख्या JH01GL4197) को पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार दो महिला, पुरुष, युवक और एक बच्चा घायल हो गए.
घटना के बाद पीछे से आ रहे कंटेनर (वाहन संख्या NL01AF3778) ने भी अचानक ब्रेक लगने के कारण आगे चल रहे अज्ञात वाहन के पीछे टक्कर मार दी, जिससे कंटेनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.
दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना राजगंज थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए राजगंज के स्थानीय आरोग्य नर्सिंग होम भेज दिया.
घायलों में बबीता देवी सर में चोट, संध्या कुमारी पेट में अंदरूनी चोट , प्रवीण कुमार, रितेश कुमार तथा अनिमेष कुमार शामिल हैं. अनिमेष कुमार के जबड़े में अंदरूनी चोट बताई जा रही है. संध्या कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर किया गया है वहीं एक बच्चा को भी अंदरुनी चोटे आई है बताया जा रहा है कि कार, कंटेनर और दो अज्ञात वाहन बरवाअड्डा की ओर से आ रहे थे, तभी बर्ड्स गार्डेन स्कूल के समीप यह दुर्घटना घटी. फिलहाल पुलिस ने कार और कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई हैं.
यह भी पढ़ें: चंदवा के सासंग में मातेश्वरी विवाह भवन का उद्घाटन, सामाजिक आयोजनों के लिए मिलेगी आधुनिक सुविधा